सावन के पहले दिन शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचीं भूमि पेडनेकर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके पहनावे और सनग्लास की वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस तरह से पूजा करने पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं।
सावन की शुरुआत के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भगवान शिव के दर्शन के लिए एक शिव मंदिर पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों के साथ भूमि ने लिखा कि वह आसान जिंदगी की नहीं, बल्कि हर चुनौती का सामना करने की ताकत की प्रार्थना करती हैं। एक्ट्रेस का यह पोस्ट वायरल हो गया है और लोग बुरी तरह उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिए।
सनग्लास पहनने को लेकर शुरू हुई ट्रोलिंग
भूमि की शेयर की गई तस्वीर में वो ब्लैक फुल स्लीव्स टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पूजा के दौरान सनग्लास पहन रखा था। सोशल मीडिया फैंस को उनका यह लुक पसंद नहीं आया। उन्होंने अलग-अलग तरह के कमेंट करके उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
भूमि की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि मंदिर में पूजा करते समय सनग्लास उतार देना चाहिए था। कुछ लोगों ने सवाल किया कि वह भगवान के दर्शन करने आई थीं या फोटोशूट कराने। एक यूजर ने प्रश्न करते हुए लिखा, 'सन ग्लास उताकर कर पूजा कर सकते हैं???' वहीं, एक यूजर ने लिखा कि अभी तक किसी को सनग्लास पहनकर पूजा करते नहीं देखा। वहीं, एक ने लिखा,'बाबा के घर पर तो चश्मा उतार दो मैडम।'
पहले भी ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं भूमि
भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि, उन्हें कई बार अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इस बार भी उनकी धार्मिक पोस्ट बहस का विषय बन गई।
और पढ़ें: अर्जुन कपूर को मिली नई गर्लफ्रेंड? साथ दिखी लड़की ने खुद सामने आकर बताया सच!
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द रॉयल्स’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सोफिया शेखर का किरदार निभाया था। अदाकारा की अपकमिंग मूवी की बात करें तो वो द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में दिखेंगी। इसके अलावा अधूरे हम अधूरे तुम में एक्टिंग करती दिखाई देंगी।
इसे भी पढ़ें: Border 2 का वो स्टार किड, जो 4 साल तक साइन नहीं कर पाया कोई फिल्म, पर क्यों?
