Bigg Boss 20 upcoming contestants TV actresses List: बिग बॉस 20 जल्द शुरू हो सकता है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के लिए इन 5 फेमस अभिनेत्रियों को अप्रोच किया गया है। जानें पूरी लिस्ट।
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। शो में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे, इसे लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही हैं। अब टीवी की 5 पॉपुलर हसीनाओं के नाम सामने आए हैं, जिन्हें कथित तौर पर शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है और सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो के 20वें सीजन को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। इस बार घर और फॉर्मेट में बदलाव की भी चर्चा है।
इतना ही नहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स में ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ जैसे कॉन्सेप्ट की भी चर्चा है। खबरों के मुताबिक, शो में दो अलग-अलग घरों का आइडिया भी देखने को मिल सकता है। वहीं, मुख्य घर से एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स को टास्क और चैलेंज के जरिए दोबारा गेम में लौटने का मौका मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन बदलावों पर भी अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
मौनी रॉय को मिला बिग बॉस-20 का ऑफर
लिस्ट में सबसे चर्चित नाम मौनी रॉय का है। ‘नागिन’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली मौनी टीवी के साथ बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उनकी ग्लैमरस पर्सनैलिटी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए अगर वह बिग बॉस के घर में आती हैं तो शो का एंटरटेनमेंट लेवल काफी बढ़ सकता है।
और पढ़ें - सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, मॉन्स्टर की शूटिंग बचाने के लिए करना पड़ा ये काम
दृष्टि धामी से चल रही बिग बॉस की बात
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी का नाम भी बिग बॉस 20 के लिए सामने आया है। ‘गीत- हुई सबसे पराई’ और ‘मधुबाला’ जैसे शोज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाली दृष्टि की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनका शो में आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
बिग बॉस-20 में आएंगी दिशा वकानी यानी दयाबेन?
सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट जिस नाम को लेकर है, वह है दिशा वकानी। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का आइकॉनिक किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं दिशा लंबे समय से टीवी से दूर हैं। अब अगर उनकी बिग बॉस के घर में एंट्री होती है तो दर्शकों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह सिर्फ रिपोर्ट्स में सामने आया नाम है और उनकी भागीदारी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
और पढ़ें - ‘प्रीति जिंटा गोद ली हुई बेटी नहीं...’, 600 करोड़ की प्रॉपर्टी नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी
बिग बॉस में नई जनरेशन के लिए रोशनी वालिया
यंग एक्ट्रेस रोशनी वालिया का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। टीवी के कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुकीं रोशनी बिग बॉस के घर में नई जनरेशन की ऑडियंस को कनेक्ट कर सकती हैं। अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं तो उनका अलग अंदाज घर में देखने को मिल सकता है।
बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच हुईं युक्ति कपूर
‘मैडम सर’ फेम युक्ति कपूर भी बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच किए जाने की खबरों के चलते चर्चा में हैं। टीवी पर अपने काम से पहचान बनाने वाली युक्ति की एंट्री शो में होती है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। मेकर्स की तरफ से उनके नाम पर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल मौनी रॉय, दृष्टि धामी, दिशा वकानी, रोशनी वालिया और युक्ति कपूर के नाम रिपोर्टेड अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आए हैं। अब इनमें से कौन बिग बॉस के घर में कदम रखेगा, इसका खुलासा शो के प्रीमियर के करीब ही होगा।
