Kaira Anu Reveals How Gullu Breakup and Cheating: गुल्लू 'बिग बॉस 20' और उनकी एक्स कायरा 'राइज एंड फॉल 2' में हैं। कायरा ने बताया कि 2026 में 'स्प्लिट्सविला X6' जीतने के बाद गुल्लू ने उन्हें धोखा दिया था।

रियलिटी शो की दुनिया में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू का नाम इन दिनों काफी चर्चा में है। ‘रोडीज एक्सएक्स’ और ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ के बाद गुल्लू अब ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कायरा अनु भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। कायरा ने ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में एंट्री के साथ ही गुल्लू के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है।

गुल्लू के साथ रिश्ते पर क्या बोलीं कायरा?

‘राइज एंड फॉल 2’ में अपने इंट्रोडक्शन के दौरान कायरा अनु ने अपने पिछले रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर कीं। कायरा और गुल्लू ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ में एक चर्चित कपल रहे थे और दोनों ने इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। मई 2026 में दोनों ने ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ का खिताब जीता था और उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी। कायरा ने बताया कि उन्होंने इस रिश्ते में पूरे दिल से प्यार किया था, लेकिन बाद में उन्हें ऐसा अनुभव हुआ जिससे उनका भरोसा टूट गया। उन्होंने कहा, “मैंने दिल खोल के प्यार किया था... मुझे धोखा भी पूरे दिल से ही मिला।” हालांकि, कायरा ने गुल्लू पर लगे अपने आरोपों की पूरी डिटेल सार्वजनिक तौर पर नहीं बताई।

और पढ़ें - विनोद खन्ना जब डिंपल कपाड़िया को करते रहे किस, मेकअप रूम में जाकर लॉक हुई एक्ट्रेस

‘धोखे ने मुझे और मजबूत बनाया’

कायरा ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो ‘स्प्लिट्सविला’ के दौरान उन पर गुल्लू की वजह से आगे बढ़ने का आरोप लगाते थे। उनका कहना था कि लोग कहते थे कि वह शो में ‘गुल्लू-गुल्लू’ करके अपनी जगह बना रही थीं। अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में वह खुद को साबित करना चाहती हैं। कायरा ने कहा कि उनके साथ हुए अनुभव ने उन्हें मजबूत बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने रिश्ते के बाद उनके अंदर ट्रस्ट इश्यू काफी बढ़ गए हैं।

‘अब मुझे नहीं पता किस पर भरोसा करूं’

कायरा ने अपने ट्रस्ट इश्यू के बारे में बात करते हुए कहा कि अब उन्हें समझ नहीं आता कि किस पर भरोसा करना चाहिए और किस पर नहीं। उनके इस बयान से साफ है कि पुराने रिश्ते का असर अभी भी उनकी सोच पर है। वहीं, इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ में गुल्लू की कनिका मान के साथ रिश्तों और चीटिंग को लेकर हुई बातचीत भी चर्चा में आई थी। गुल्लू ने एक हाइपोथेटिकल सवाल पूछा था कि अगर कोई लड़का अपने पार्टनर से साफ कह दे कि वह कमिटमेंट नहीं चाहता और बाद में किसी दूसरी लड़की से मिले, तो क्या इसे चीटिंग माना जाएगा? सोशल मीडिया यूजर्स ने गुल्लू के इस सवाल को कायरा के साथ उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा, हालांकि गुल्लू ने इसे सीधे तौर पर कायरा से जुड़ा हुआ नहीं बताया।

और पढ़ें - Drishyam 3 Advance Booking: ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, कुछ ही घंटों में बिक गईं 25 हजार टिकटें

ट्रॉफी जीतने के बाद बदल गया था रिश्ता

‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ में गुल्लू और कायरा की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। दोनों ने साथ में शो जीता, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगीं। जून 2026 में दोनों के सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और साथ की कुछ तस्वीरें और वीडियो हटाए जाने की खबरें आई थीं। हालांकि, उस समय दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में कायरा ने अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। वहीं गुल्लू फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ के घर में हैं। ऐसे में दोनों की पुरानी लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।