MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bigg Boss 20: कनिका मान ने कराई कॉस्मेटिक सर्जरी? फेस फिलर्स और लिप जॉब पर छिड़ी बहस

Bigg Boss 20: कनिका मान ने कराई कॉस्मेटिक सर्जरी? फेस फिलर्स और लिप जॉब पर छिड़ी बहस

Kanika Mann Undergoing Cosmetic Surgery: ‘बिग बॉस 20’ में कनिका मान पहले भी घर के दूसरे सदस्यों के साथ बातचीत और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। अब कनिका की कथित कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर अमन गांधी के कमेंट ने शो में एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 19 2026, 06:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Bigg Boss 20: कनिका मान की कॉस्मेटिक सर्जरी पर छिड़ी चर्चा, कराया फेस फिलर्स और लिप जॉब?
Image Credit : instagram

Bigg Boss 20: कनिका मान की कॉस्मेटिक सर्जरी पर छिड़ी चर्चा, कराया फेस फिलर्स और लिप जॉब?

‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों राशन के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बातचीत भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। शो के 13वें एपिसोड में अमन गांधी ने कनिका मान के लुक्स और उनके फेशियल एक्सप्रेशन को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसके बाद उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, अमन ने जो बातें कहीं, वह उनका दावा है और कनिका मान की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि सामने नहीं आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
अमन गांधी ने कनिका के चेहरे को लेकर क्या कहा?
Image Credit : instagram

अमन गांधी ने कनिका के चेहरे को लेकर क्या कहा?

एपिसोड में अमन गांधी घर के कुछ सदस्यों के साथ कनिका मान के चेहरे और उनके एक्सप्रेशन को लेकर बात करते नजर आए। अमन का कहना था कि कनिका के चेहरे के एक्सप्रेशन ज्यादा नहीं बदलते और उनके होंठ भी ज्यादा मूव नहीं करते। इसके बाद बातचीत कनिका की कथित कॉस्मेटिक सर्जरी तक पहुंच गई। अमन ने उनकी ठुड्डी की सर्जरी का जिक्र करते हुए इसे जेनियोप्लास्टी से जोड़कर देखा। उन्होंने यह भी अपनी तरफ से अंदाजा लगाया कि शायद इसी वजह से कनिका के चेहरे के एक्सप्रेशन उन्हें एक जैसे नजर आते हैं।

35
कनिका की सर्जरी पर नहीं हुई कोई पुष्टि
Image Credit : instagram

कनिका की सर्जरी पर नहीं हुई कोई पुष्टि

यहां यह साफ करना जरूरी है कि शो में अमन गांधी ने जो बात कही, वह उनका दावा और निजी अनुमान था। रिपोर्ट्स में कनिका मान की ओर से यह पुष्टि नहीं है कि उन्होंने जेनियोप्लास्टी या किसी दूसरी कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। इसलिए इसे कनिका की सर्जरी की पक्की जानकारी के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

45
काजी तौकीर ने कहा- ये उनकी पर्सनल चॉइस है
Image Credit : instagram

काजी तौकीर ने कहा- ये उनकी पर्सनल चॉइस है

जब बातचीत कनिका की सर्जरी और चेहरे तक पहुंची तो काजी तौकीर ने इस चर्चा को रोकने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, काजी ने कहा कि यह कनिका की पर्सनल बात है और इस तरह किसी के बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए। इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर भी कुछ दर्शकों ने अमन की टिप्पणी को लेकर अपनी राय जाहिर की। ऑनलाइन चर्चाओं में कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि किसी कंटेस्टेंट की सर्जरी या चेहरे को लेकर इस तरह अनुमान लगाना उचित है या नहीं।

55
राशन टास्क के बीच शुरू हुई थी ये बातचीत
Image Credit : Social media

राशन टास्क के बीच शुरू हुई थी ये बातचीत

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के 13वें एपिसोड में घर के अंदर राशन को लेकर भी काफी ड्रामा देखने को मिला। बिग बॉस ने कैप्टन गुल्लू को कन्फेशन रूम में बुलाकर कुछ सवाल पूछे और बाद में घरवालों को उनके जवाबों का अनुमान लगाने का टास्क दिया गया। टास्क में घर का स्कोर निगेटिव रहने की वजह से कंटेस्टेंट्स को इस हफ्ते राशन नहीं मिल पाया। इसी एपिसोड में माही विज और मैरी कॉम के बीच भी योगदान और सम्मान को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। यानी राशन टास्क से शुरू हुआ एपिसोड कई अलग-अलग विवादों में बदलता नजर आया।

कनिका मान को लेकर पहले भी हुई है चर्चा

‘बिग बॉस 20’ में कनिका मान इससे पहले भी घर के दूसरे सदस्यों के साथ बातचीत और विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। अब उनके लुक्स और कथित कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर अमन गांधी की टिप्पणी ने शो में एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। हालांकि, जब तक कनिका खुद इस बारे में कुछ नहीं कहतीं, तब तक उनकी सर्जरी को लेकर किए गए दावे को सिर्फ अमन गांधी की टिप्पणी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Toxic की वजह से थिएटर्स से लगभग बाहर हो गई थी ‘हनुमान अंश’, फिर मेकर्स ने ऐसे पलटा पूरा गेम!
Recommended image2
अक्षय कुमार की 'हैवान' दर्शकों को तरसी, 8वें दिन तो 70 हजार रुपए भी नहीं कमा सकी
Recommended image3
‘वेजिटेरियन अस्पताल’ पर नई बहस, मल्लिका दुआ बोलीं- मरीजों को नॉन-वेज खाना क्यों नहीं?
Recommended image4
Bigg Boss 20 Eviction: रोहेद खान बने पहले एविक्टेड कंटेस्टेंट? आसिफ खान और स्काउट हुए सेफ
Recommended image5
‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, अजय देवगन-अक्षय कुमार के साथ लौटेगी पूरी गैंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved