Bigg Boss 20 से रिति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन हो गया है। बाहर आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जानें यूजर्स ने क्या कहा और सीक्रेट रूम की क्यों चर्चा है।

बिग बॉस 20 में इस वक्त जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अपनी बेबाकी और विवादों की वजह से लगातार चर्चा में रहीं रिति तिवारी को अब मिड-वीक एविक्शन में घर से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, रिति के एविक्शन के साथ ही सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स उनके बाहर होने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं। दूसरी तरफ, कुछ नेटिजन्स का मानना है कि रिति का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है।

अचानक शो से बाहर हुईं रीति तिवारी

मिड-वीक एविक्शन के दौरान बिग बॉस ने कैप्टेंसी के दावेदारों माही, उदिति और युंग को कन्फेशन रूम में बुलाया। बिग बॉस ने उनसे पूछा कि वे घर में क्यों आए हैं। तीनों ने जवाब दिया कि वे खेलने और जीतने आए हैं। इसके बाद बिग बॉस ने घर में नॉमिनेटेड 11 कंटेस्टेंट्स का जिक्र करते हुए कहा कि किसी के चेहरे पर एविक्शन का डर नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद तीनों कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से यह तय करने को कहा गया कि उस दिन किस कंटेस्टेंट को घर से बाहर होना चाहिए। बातचीत के दौरान माही ने मैरी का नाम लिया, उदिति ने रिति तिवारी का नाम सुझाया, जबकि युंग ने अमन का नाम लिया। चर्चा के बाद तीनों रिति के नाम पर सहमत हो गए और उनका मिड-वीक एविक्शन हो गया।

एविक्शन के बाद ट्रोल हुईं रीति

रिति तिवारी के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग उनके शो में गेम और व्यवहार को लेकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनके एविक्शन को लेकर खुशी जताई, तो कुछ ने इसे बिग बॉस का गेम बताया।

View post on Instagram
 

क्या सीक्रेट रूम में जा सकती हैं रीति?

रिति के एविक्शन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक और सवाल उठने लगा है कि क्या वह सच में शो से बाहर हो गई हैं या फिर उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया है? बिग बॉस में पहले भी ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल चुके हैं, जहां किसी कंटेस्टेंट के एविक्शन के बाद उसे घर से पूरी तरह बाहर करने के बजाय अलग जगह रखा जाता है। हालांकि, फिलहाल रिति के सीक्रेट रूम में जाने की चर्चा सिर्फ सोशल मीडिया अटकलों तक सीमित है। शो की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

काजी तौकीर के साथ भी हुआ था विवाद

रिति तिवारी का नाम शो में काजी तौकीर के साथ हुए विवाद को लेकर भी सुर्खियों में रहा। डिस बैटल टास्क के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। रिति ने काजी और उदिति पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद घर का माहौल काफी गरमा गया था। सलमान खान ने भी रिति के डिस बैटल परफॉर्मेंस पर टिप्पणी करते हुए इसे ‘सबसे खराब डिस’ बताया था। उन्होंने रिति को यह भी समझाया था कि उनके काम की तुलना उनके पिता मनोज तिवारी से नहीं की जानी चाहिए और उन्हें अपनी पहचान अपने काम से बनानी होगी।

अब रिति तिवारी के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने ‘बिग बॉस 20’ के इस ट्विस्ट को और दिलचस्प बना दिया है। आने वाले एपिसोड में यह देखना अहम होगा कि रिति का सफर यहीं खत्म होता है या शो में उनके लिए अभी कोई नया ट्विस्ट बाकी है।