- Home
- Entertainment
- Biggest Flop Movie: ₹45 करोड़ बजट, कमाई ₹60 हजार! इस फिल्म ने तोड़ दिए थे फ्लॉप होने के सारे रिकॉर्ड
Biggest Flop Movie: ₹45 करोड़ बजट, कमाई ₹60 हजार! इस फिल्म ने तोड़ दिए थे फ्लॉप होने के सारे रिकॉर्ड
Biggest Flop Movie Name: बॉलीवुड में कई बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप होती हैं, लेकिन एक फिल्म का हाल इतना बुरा रहा कि उसने सबसे बड़ी डिजास्टर होने का रिकॉर्ड बना दिया। आइए जानते हैं उस फिल्म का नाम और इसमें कौन-कौन से हीरो-हीरोइन नजर आए।

बॉलीवुड में हिट और फ्लॉप मूवी का दौर चलता रहता है। इन दिनों 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा कर रखे हुए है। इस मूवी ने 1000 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्ड वाइड बना चुकी है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि एक मूवी ने सुपर फ्लॉप होने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मूवी में काम किए हुए सितारे आज भी सुपरहिट मूवी देने के इंतजार में हैं। इस मूवी का नाम है ‘The Lady Killer’ जो साल 2003 में आई थी।
'द लेडी किलर' सुपर फ्लॉप मूवी
'द लेडी किलर' को बनाने में 45 करोड़ रुपए लगी थी। इस मूवी में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आए थे। इस मूवी को डायरेक्ट अजय बहल (Ajay Bahl) ने किया था। बड़े बजट की इस मूवी ने 1 लाख रुपए भी कमा नहीं पाई। सिनेमा हॉल में लगी इस मूवी को दर्शकों का इंतजार रहा, लेकिन वो नहीं आए। फिल्म ने महज ₹60,000 की कमाई की।
पहले दिन बिकी थी महज 293 टिकट
यह क्राइम थ्रिलर फिल्म अपनी कमजोर कहानी और अधूरे क्लाइमैक्स की वजह से दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म के सिर्फ 293 टिकट बिके और पहले दिन की कमाई महज ₹38,000 रही।
क्या थी मूवी फ्लॉप होने की वजह?
फिल्म की असफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी और थिएटर रिलीज को लेकर की गई लापरवाही मानी जा रही है। बताया जाता है कि फिल्म को बिना सही क्लाइमैक्स के ही रिलीज कर दिया गया और सिर्फ 12 शोज ही थिएटर में रखे गए। मेकर्स का फोकस भी थिएटर की बजाय OTT रिलीज पर ज्यादा था, जिसके चलते यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में शामिल हो गई।
और पढ़ें: भगवान राम के रोल में कैसे दिखे रणबीर कपूर? देखें 'रामायण' के टीजर से उनकी 9 तस्वीरें
अर्जुन कपूर की फ्लॉप मूवी लिस्ट
‘The Lady Killer’ किलर के अलावा अर्जुन कपूर की फिल्म औरंगजेब (2013), तेवर (2015), नमस्ते इंग्लैंड (2018), पानीपत (2019), और कुत्ते (2023) भी फ्लॉप लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा फाइंडिंग फैनी, इंडियाज मोस्ट वांटेड भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इशकजादे और 2 स्टेट्स जैसी फिल्में उनके करियर की हिट फिल्में मानी जाती हैं।
और पढ़ें: Ramayana Teaser Troll: रिलीज होते ही विवादों में रणबीर कपूर की रामायण, यूजर गिनवा रहे एक-एक खामियां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।