2025 की अबतक की टॉप 10 फिल्में, एक 700 करोड़ पार, 5 हुई 100 करोड़ी
2025 Highest Grossing Films: 2025 के 6 महीने हो गए है और इस कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई। कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप रही। इस मौके पर आपको इस साल की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

1. 2025 की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है छावा। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने 783 करोड़ का कलेक्शन किया।
2. इस साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी हाउसफुल 5। रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ वाली इस फिल्म ने अभी तक 228.31 करोड़ का बिजनेस किया।
3. अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 ने भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया। मूवी ने 222 करोड़ का कारोबार किया।
4. सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फ्लॉप फिल्म सिकंदर भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने 176.18 करोड़ का कलेक्शन किया।
5. आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही हैं। फिल्म ने अभी तक 162.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
6. अक्षय कुमार और वीर पहड़िया की फिल्म स्काई फोर्स इस साल 100 करोड़ी फिल्में कमाने वालों की लिस्ट में शामिल है। मूवी ने 144 करोड़ का बिजनेस किया था।
7. अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने 142 करोड़ का कलेक्शन किया है।
8. सनी देओल की धांसू एक्शन फिल्म जाट ने भी इस साल बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर किया। फिल्म ने 112 करोड़ का बिजनेस किया है।
9. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ भी इस साल की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है। फिल्म ने 90.78 करोड़ का कारोबार किया था।
10. जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट भी 2025 की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है। फिल्म ने 53 करोड़ की कमाई की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

