MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • टू हीरो और मल्टीस्टारर फिल्मों के दम पर टिका है अभिषेक बच्चन का करियर, सिर्फ ये 11 फ़िल्में रहीं हिट

टू हीरो और मल्टीस्टारर फिल्मों के दम पर टिका है अभिषेक बच्चन का करियर, सिर्फ ये 11 फ़िल्में रहीं हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क. अभिषेक बच्चन 47 साल के हो गए हैं। 5 फ़रवरी 1976 को मुंबई में जन्मे अभिषेक 23 साल से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता एक्टिव हैं, लेकिन उनका करियर डबल हीरो या मल्टीस्टारर फिल्मों के दम पर चल रहा है। जानिए उनकी हिट फिल्मों के बारे में...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 05 2023, 07:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : Social Media

1. अभिषेक बच्चन की पिछली हिट फिल्म 'हाउसफुल 3' थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस मल्टीस्टार फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की भी अहम भूमिका थी। साजिद, फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस हिट फिल्म ने लगभग 109 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
Image Credit : Social Media

2. अभिषेक बच्चन ने मल्टीस्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में महत्वपूर्ण रोल निभाया था, जिसमें शाहरुख़ खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। फराह खान के निर्देशन में बनी यह सुपरहिट फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और इसने लगभग 203 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 

311
Image Credit : Social Media

3.  2013 में अभिषेक बच्चन आमिर खान स्टारर 'धूम 3' में नजर आए। इस टू हीरो फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। फिल्म ने लगभग 284.27 करोड़ रुपए कमाए थे और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

411
Image Credit : Social Media

4.  रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'बोल बच्चन' टू हीरो फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 2012 में रिलीज हुई इस हिट फिल्म ने लगभग 103 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

511
Image Credit : Social Media

5.  आर. बाल्की के निर्देशन में बनी 'पा' सेमी हिट रही थी। लेकिन इस फिल्म के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन थे और अभिषेक बच्चन ने इसमें सपोर्टिंग रोल निभाया था। 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 30.49 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

611
Image Credit : Social Media

6. 2008 में रिलीज हुई 'दोस्ताना' सेमी हिट थी। लेकिन यह टू हीरो फिल्म थी। इसमें अभिषेक बच्चन के साथ जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। तरुण मनसुखानी के निर्देशन वाली इस फिल्म ने लगभग 44.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

711
Image Credit : Social Media

7. अभिषेक बच्चन स्टारर 'धूम 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।लेकिन यह भी टू हीरो फिल्म थी, जिसमें ऋतिक रोशन की अहम भूमिका थी। संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी और इसने लगभग 81 करोड़ रुपए कमाए थे।

811
Image Credit : Social Media

8. करन जौहर के निर्देशन वाली 'कभी अलविदा ना कहना' सेमी हिट रही थी, जो 2006 में रिलीज हुई थी। यह मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन और आभिषेक बच्चन की अहम भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 44.41 करोड़ रुपए कमाए थे। 

911
Image Credit : Social Media

9.  2005 में रिलीज हुई 'सरकार' सेमी हिट थी, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन और केके मेनन जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका थी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24.84 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

1011
Image Credit : Social Media

10.  'बंटी और बबली' सोलो एक्टर के तौर पर अभिषेक बच्चन की इकलौती सुपरहिट फिल्म थी, जो 2005 में रिलीज हुई थी। शाद अली के निर्देशन वाली इस फिल्म ने लगभग 36.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

1111
Image Credit : Social Media

11. धूम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म हिट थी। यह टू हीरो फिल्म थी, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ जॉन अब्राहम की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन संजय गढ़वी ने किया था और इसकी कमाई लगभग 31.60 करोड़ रुपए रही थी।

और पढ़ें…

साउथ की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर ली इतनी कमाई कि बन जाएगी 'पठान' जैसी पूरी फिल्म

मुमताज़ ने क्यों कर दिया था 16 साल बड़े शम्मी कपूर से शादी करने से इनकार, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी में होगी बेहद टाइट सिक्योरिटी, मेहमानों के लिए रखी यह शर्त

नहीं रहीं 'बोले रे पपिहरा' जैसे गानों की सिंगर वाणी जयराम, बेडरूम में गिरीं और फिर उठ ना सकीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अभिषेक बच्चन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'Race 4' में सैफ-सलमान का पत्ता साफ? आमिर खान की एंट्री पर आया बड़ा अपडेट
Recommended image2
'सनी देओल का मुस्लिम बनना बर्दाश्त नहीं...', दिग्गज एक्ट्रेस ने बताया क्यों पिटी 'बंटवारा 1947'?
Recommended image3
नागार्जुन की King 100 का फर्स्ट लुक आउट, दमदार अंदाज में दिखे एक्टर, शाहरुख खान से होगा बड़ा 'क्लैश'
Recommended image4
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच बिगड़ी इमरान हाशमी की तबियत, डॉक्टर्स बोले- आराम करो
Recommended image5
पहले 2 हफ्ते डिजास्टर, तीसरे हफ्ते में हिट, 22वें दिन इस फिल्म ने की ओपनिंग से 65 गुना कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved