अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। गैब्रिएला ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपने से 14 साल छोटी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे हैं। बिना शादी किए अर्जुन और गैब्रिएला का एक बेटा भी है, जिसका नाम एरिक है। इस बीच अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं गैब्रिएला

गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं। इस तस्वीरों में गैब्रिएला फ्लोइंग गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। गैब्रिएला ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?' अब एआई लिखकर उनके कुछ फैंस कंफ्यूज भी हैं।

View post on Instagram

लोग कर रहे अर्जुन और गैब्रिएला को ट्रोल

अब गैब्रिएला की इन फोटोज को देखकर उनके फैंस सरप्राइज हो गए हैं। वहीं कुछ लोग कपल को ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब दोनों को शादी भी कर लेनी चाहिए। जहां एक यूजर ने लिखा, 'आप लोग विदेश में नहीं बल्कि भारत में रहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि AI है।' वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई भी दे रहे हैं।

अर्जुन का 2019 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक

अर्जुन बॉलीवुड के जाने माने एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होते हैं। अर्जुन की पहली पत्नी मेहर जेसिया हैं। दोनों ने 1998 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी सिर्फ 21 साल तक ही चली और उन्होंने 2019 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। अर्जुन की पहली शादी से दो बेटियां है, जिनका नाम महिका और मायरा है। तलाक के बाद से अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप से अर्जुन को एक बेटा है, जिसका नाम एरिक है। आपको बता दें दोनों 4 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।