- Home
- Entertainment
- Bollywood
- मेट गाला 2023 में अपना शानदार डेब्यू करने के बाद मुंबई लौटीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल
मेट गाला 2023 में अपना शानदार डेब्यू करने के बाद मुंबई लौटीं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में मेट गाला में डेब्यू किया। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और वहां से उनकी तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हुईं। अब इस इवेंट में शामिल होने के बाद आलिया मुंबई वापस आ गई हैं।

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर दिखीं आलिया
आलिया को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।
सिंपल लुक में आईं नजर
इन फोटोज में आलिया काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं फोटोज में वो कार की पिछली सीट पर बैठकर मीडिया से हाय कहती हुई दिखाई दे रही हैं।
आलिया के चेहरे पर दिखा ग्लो
मेट गाला से लौटने के बाद आलिया के चेहरे पर अलग ही खुशी और ग्लो देखने को मिली।
नो-मेकअप लुक में दिखीं आलिया
आलिया इन फोटोज में ब्लैक ड्रेस में नो-मेकअप लुक में काफी एलिगेंट लग रही हैं। वहीं उनकी क्यूट स्माइल पर उनके फैंस फिदा हो गए हैं।
फैंस ने की आलिया की तारीफ
जब से आलिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं हैं। तब से फैंस उन्हें नैचुरल ब्यूटी कहकर बुला रहे हैं।
मेट गाला में आलिया ने पहनी थी 1 लाख मोती से बनी ड्रेस
आपको बता दें मेट गाला 2023 में आलिया ने व्हाइट आउटफिट पहनी थी, जो 1 लाख मोतियों से बनी हुई थी। वहीं उनकी ये खास ड्रेस भारत में ही बनी हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।