सना खान ने 5 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पूर्व एक्ट्रेस सना खान और उनके पति अनस सईद पेरेंट्स बन गए हैं। सना ने बुधवार (5 जुलाई) को एक बेटे को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को सना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। सना ने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर करते हुए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया है। अब इस खबर को सुनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक सना और अनस को बधाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सना ने खास अंदाज में जाहिर की खुशी

सना खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें लिखा है, 'अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया और आसान किया। और जब अल्लाह देता है तो खुश और मुसरत के साथ देता है। तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया। 5 जुलाई को हम पेरेंट्स बने।' वहीं सना ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'अल्लाह करे हम अपने बच्चे के लिए अच्छे पेरेंट्स बने। अल्लाह की अमानत है, इसे बेहतरीन बनना है। शुक्रिया, आपके प्यार और दुआ के लिए जिसने हमारी इस खूबसूरत जर्नी पर हमारे दिलों और आत्माओं को खुश कर दिया।'

View post on Instagram

सना खान ने क्यों छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री

सना खान एक समय में एंटरटेनमेंट जगत की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हुआ करती थीं। उन्होंने कई टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक में काम किया। लेकिन सना खान ने अक्टूबर, 2020 में अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया था। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सना खान फेमस कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस को डेट करती थीं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ दिया और अनस सईद से शादी कर ली।

और पढ़ें..

वरुण धवन-जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री ने मचाया 'बवाल', फिल्म का टीजर यहां देखें