फिल्म RRR के गाने Naatu Naatu ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। अवॉर्ड जीतने के बाद राम चरण तेजा की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो ढेर सारी ट्ऱॉफी के बीच पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर देखने के बाद यूजर्स ने बॉलीवुड की जमकर खिंचाई की। 

मुंबई। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने Naatu Naatu ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। रविवार को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुई ऑस्कर सेरेमनी में भारत को दो अवॉर्ड मिले। इनमें 'नाटू नाटू' के अलावा शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' भी शामिल है। ऑस्कर अवॉर्ड पाने के बाद राम चरण तेजा की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में वो ढेर सारी ट्ऱॉफी के बीच पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर देखने के बाद यूजर्स ने बॉलीवुड की खिंचाई शुरू कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रामचरण को तारीफ तो बॉलीवुड को ताने :

बता दें कि रामचरण तेजा जिन ट्राफियों के बीच दिख रहे हैं, वो सब फिल्म RRR ने जीती हैं। फोटो में रामचरण ऑस्कर के अलावा और भी कई ट्राफियों के साथ दिख रहे हैं। ये सभी RRR ने हॉलीवुड में जीती हैं। रामचरण को ट्रॉफीज के साथ देखकर यूजर्स जहां उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड पर तंज भी कस रहे हैं।

यूजर्स ने बॉलीवुड पर साधा निशाना :

एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड वालों की तरह ये अवॉर्ड खरीदे नहीं है, बल्कि मेहनत से कमाए हैं। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बॉलीवुड के लिए बैड लक। 1947 के पहले से संघर्ष कर रहे हैं। एक और यूजर ने कहा- क्या शाहरुख पठान के लिए ऑस्कर नहीं खरीद पाया। एक यूजर बोला- बॉलीवुड वालों को कुछ सीखना चाहिए इनसे।

ऑस्कर से पहले जीता था ये अवॉर्ड :

बता दें कि राजामौली की मूवी RRR ने ऑस्कर से पहले भी भारत का नाम दुनिया में रोशन किया था। फिल्म ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। बता दें कि 25 मार्च, 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

ऐसी है RRR की कहानी :

RRR एक पीरियड ड्रामा मूवी है, जिसमें राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर ने आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ने वाले कोमाराम भीम और क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू का रोल प्ले किया है। फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी काम किया है। हालांकि, उनका रोल ज्यादा नहीं है।

ये भी देखें : 

Oscars 2023: अवॉर्ड सेरेमनी में पत्नी के साथ दिखे राम चरण तेजा, शिमरी गाउन में पति संग मलाला ने बिखेरा जलवा