वो साल Ajay Devgn के लिए रहा मनहूस, बैक टू बैक दी 8 फिल्में, सभी FLOP
Ajay Devgn Back To Back Flop In 1993: अजय देवगन ने 1991 में डेब्यू किया था। 1992 में वे एक फिल्म जिगर में नजर आए। फिर 1993 में लगतार 8 फिल्में आई और सभी फ्लॉप रहीं।

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हो गई हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी, लेकिन एक साल ऐसा भी था यानी 1993 जब उन्होंने लगातार 8 फ्लॉप फिल्में दी थी। आइए, जानते हैं इसके बारे में…
1. 1993 में आई अजय देवगन की फिल्म दिव्य शक्ति बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में रवीना टंडन और अमरीश पुरी लीड रोल में थे। फिल्म 1.20 करोड़ ही कमा पाई थी।
2. अजय देवगन की 1993 में आई फिल्म प्लेटफॉर्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म में अजय के साथ टिस्का चोपड़ा लीड रोल में थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 80 लाख ही कमा पाई थी।
3. 1993 में ही आई फिल्म संग्राम भी महाफ्लॉप रही। अजय देवगन, करिश्मा कपूर और अमरीश पुरी की इस फिल्म ने 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया था।
4. करिश्मा कपूर के साथ वाली फिल्म शक्तिमान भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। 1993 में आई इस फिल्म ने 1.1 करोड़ का कलेक्शन किया था।
5. 1993 में आई अजय देवगन और प्रतिभा सिन्हा की फिल्म दिल है बेताब रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। फिल्म सिर्फ एक करोड़ ही कमा पााई।
6. अजय देवगन और रवीना टंडन की 1993 में आई फिल्म एक ही रास्ता भी खास नहीं रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ कमाए थे।
7. अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म बेदर्दी भी महाफ्लॉप ही रही थी। फिल्म ने 2 करोड़ का बिजनेस किया था।
8. अजय देवगन और मनीषा कोइराला की फिल्म धनवान भी 1993 में ही रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

