- Home
- Entertainment
- Bollywood
- De De Pyaar De 2 Collection: अजय देवगन की फिल्म का 7 दिन में खेल खराब, देखें कलेक्शन
De De Pyaar De 2 Collection: अजय देवगन की फिल्म का 7 दिन में खेल खराब, देखें कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज को 7 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की हालत अब बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा खराब होती दिख रही हैं। मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म के 7वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है।

फिल्म दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 इसी महीने की 14 तारीख को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज के साथ पसंद किया गया। इसने शुरुआत में अच्छी कमाई भी की।
फिल्म दे दे प्यार दे 2 का 7वें दिन का कलेक्शन
डायरेक्टर अंशुल शर्मा की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज को 7 दिन हो गए हैं। फिल्म ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 3.05 करोड़ का कलेक्शन किया, जो बाकी दिनों से काफी कम है।
ये भी पढ़ें... देश के सबसे महंगे डायरेक्टर्स, टॉप 10 में 7 साउथ के पर लिस्ट में No.1 कौन?
फिल्म दे दे प्यार दे 2 की कमाई
फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले दिन 8.75 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन 12.25 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और इसने 13.75 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन से इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। इसने 4.25 करोड़ कमाए।
फिल्म दे दे प्यार दे 2 का कुल कलेक्शन
फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पांचवें और छठे दिन 5.25 और 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 50.8 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि इसका बजट 100 करोड़ के करीब है।
फिल्म दे दे प्यार दे 2 के कलाकार
प्रोड्यूसर लव रंजन, भूषण कुमार, अंकुर गर्ग, कृष्णा कुमार की फिल्म दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता, गौतमी कपूर, मिजान जाफरी भी हैं।
2019 की फिल्म का सीक्वल दे दे प्यार दे 2
बता दें कि 2019 में फिल्म दे दे प्यार दे आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ तब्बू लीड रोल में थी। इसी मूवी का सीक्वल है दे दे प्यार दे 2।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar के 5 स्टार्स में कौन सबसे ज्यादा अमीर, जानें एक-एक की संपत्ति के बारे में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।