MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 12 PHOTOS: मूवीज में अजय देवगन के 2 साढू, ऐसा है साले-सालियों से भरा उनका ससुराल

12 PHOTOS: मूवीज में अजय देवगन के 2 साढू, ऐसा है साले-सालियों से भरा उनका ससुराल

Happy Birthday Ajay Devgn: अजय देवगन के ससुराल के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके साले-सालियां एक्टिंग से डायरेक्शन तक में माहिर हैं। जानिए उनके फ़िल्मी रिश्तेदारों के बारे में!

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Apr 02 2025, 04:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
Image Credit : Social Media

Ajay Devgn Birthday News: 56 साल के हो चुके अजय देवगन के ससुराल के ज्यादातर सदस्य फिल्मों में काम करते हैं। उनके दो साढू भाई फ़िल्में बनाते हैं और उनके साले-सालियां एक्टिंग से डायरेक्शन तक में एक्टिव हैं। जानिए अजय देवगन के साले-सालियों और साढू भाइयों के बारे में...

212
Image Credit : Social Media

'लगान' जैसी फ़िल्में बना चुके आशुतोष गोवारिकर रिश्ते में अजय देवगन के साढू भाई लगते हैं। गोवारिकर की शादी अजय देवगन की पत्नी काजोल की चचेरी बहन सुनीता मुखर्जी से हुई है। सुनीता अयान मुखर्जी की बहन और दिवंगत देव मुखर्जी की बेटी हैं।

Related Articles

Related image1
Raid 2 Teaser: 1 मिनट के वीडियो में 5 धांसू डायलॉग, अजय देवगन का बस एक
Related image2
अजय देवगन ने ठुकराईं ये 6 धांसू मूवी, कोई SRK, कोई सलमान, कोई रणवीर सिंह ने की
312
Image Credit : Social Media

यशराज फिल्म्स के मालिक और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा अजय देवगन के साढू भाई हैं। आदित्य चोपड़ा की पत्नी रानी मुखर्जी काजोल के चाचा राम मुखर्जी की बेटी हैं।

412
Image Credit : Social Media

'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अयान मुखर्जी अजय देवगन के साले हैं। वे काजोल के दिवंगत चाचा देव मुखर्जी के बेटे हैं।

512
Image Credit : Social Media

'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों में सलमान खान के बड़े भाई का रोल कर फेमस हुए मोहनीश बहल अजय देवगन के साले लगते हैं। वे अजय की सास तनुजा की बहन नूतन के बेटे हैं।

612
Image Credit : Social Media

'बॉर्डर' और 'मिट्टी' जैसी फिल्मों में नज़र आईं एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी अजय देवगन की साली हैं। वे काजोल के चाचा रोनो मुखर्जी की बेटी हैं।

712
Image Credit : Social Media

'है अपना दिल तो आवारा' और 'नचनिया' जैसी फ़िल्में बना चुके प्रोड्यूसर, एक्टर और डायरेक्टर सुजॉय मुखर्जी अजय देवगन के साले हैं। वे काजोल के चाचा जॉय मुखर्जी के बेटे हैं।

812
Image Credit : Social Media

अजय देवगन की एक साली का नाम शिविरा मुखर्जी है, जो रानी मुखर्जी और काजोल के चाचा शब्बीर मुखर्जी की बेटी हैं।

912
Image Credit : Social Media

'है अपना दिल तो आवारा' और 'फूट नोट्स' जैसी फ़िल्में निर्देशित कर चुके डायरेक्टर मनजॉय मुखर्जी अजय देवगन के साले लगते हैं। मनजॉय काजोल के चाचा दिवंगत जॉय मुखर्जी के बेटे हैं।

1012
Image Credit : Social Media

फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राजा मुखर्जी अजय देवगन के साले हैं। वे काजोल के चाचा राम मुखर्जी के बेटे और रानी मुखर्जी के भाई हैं।

1112
Image Credit : Social Media

एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 7' में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आईं तनिषा मुखर्जी अजय देवगन की साली और काजोल की बहन हैं।

1212
Image Credit : Social Media

अजय देवगन की एक साली का नाम सिमरन मुखर्जी है, जो काजोल के चाचा जॉय मुखर्जी की बेटी हैं। उनकी शादी कुलदीप हलवासिया से हुई है, जिसके चलते वे अब सिमरन हलवासिया के नाम से ही जानी जाती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
तारा सुतारिया के नए घर की 6 Inside Photos, मुंबई में खरीदा पहला Dream Home
Recommended image2
Malaika Arora को 52 की उम्र में फिर हुआ प्यार? कौन है वो शख्स, जो उनके बेटे से बस 10 साल बड़ा
Recommended image3
Akshay Kumar College Love Story: लड़की के घर के बाहर ऐसा क्या किया कि हुई थी जमकर कुटाई
Recommended image4
Dhurandhar 2 vs Toxic: 10 CR दर्शक पहुंचेगे सिनेमाघर? 19 मार्च को होगा सबसे बड़ा क्लेश
Recommended image5
Dhurandhar 2 में 'बड़े साब' पर सस्पेंस खत्म, रणवीर सिंह की फिल्म में इस एक्टर की सरप्राइज एंट्री
Related Stories
Recommended image1
Raid 2 Teaser: 1 मिनट के वीडियो में 5 धांसू डायलॉग, अजय देवगन का बस एक
Recommended image2
अजय देवगन ने ठुकराईं ये 6 धांसू मूवी, कोई SRK, कोई सलमान, कोई रणवीर सिंह ने की
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved