- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कौन हैं वो 7 स्टार्स, जिन्होंने विलेन बन फिल्म को कराया हिट, लिस्ट में अक्षय खन्ना भी
कौन हैं वो 7 स्टार्स, जिन्होंने विलेन बन फिल्म को कराया हिट, लिस्ट में अक्षय खन्ना भी
Bollywood Stars Superhit Negative Role: फिल्म 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल से छा गए हैं। उनसे पहले भी कई सेलेब्स ने विलेन का रोल निभाकर लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन हैं।

अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना फिल्म 'धुरंधर' से छा गए हैं। उन्होंने फिल्म में रहमान डकैत के रोल से लोगों का दिल जीत लिया है। उनके किरदार ने रणवीर सिंह के रोल को साइड कैरेक्टर जैसे महसूस कराया है।
रितेश देशमुख
फिल्म 'एक विलेन' में रितेश देशमुख की दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनकी वजह से फिल्म में हीरो का किरदार, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था, वो फीका पड़ गया।
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने 'डर' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों में विलेन का रोल निभाकर सारी लाइमलाइट लूट ली थी।
बॉबी देओल
फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल ने खूंखार विलेेन का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उनके करियर को पंख लगा दिए थे।
संजय दत्त
इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम भी शामिल है। फिल्म 'अग्निपथ' में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया थआ। इससे हीरो ऋतिक रोशन फीके पड़ गए थे।
रणवीर सिंह
फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने विलेन का रोल निभाकर हीरो शाहिद कपूर के रोल को फीका कर दिया है।
सैफ अली खान
फिल्म 'ओमकारा' में सैफ अली खान के रोल को लोगों ने खूब प्यार दिया। उनके आगे सभी किरदार फीके पड़ गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
