'OMG 2' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने नेशनल हॉलीडे यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खूब कमाई की है। वहीं कहा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की मच अवेटेड फिल्म 'OMG 2' की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स ने भी शानदार बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने नेशनल हॉलीडे यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खूब कमाई की है। अब इस हफ्ते के अंत तक यह फिल्म 100 करोड़ के पार होने की उम्मीद बताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'OMG 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'OMG 2' शुक्रवार को 10.26 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन के साथ रिलीज हुई थी। इसने शनिवार को 15.3 करोड़ और रविवार को 17.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। सोमवार यानी रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई और इसने 12 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, पांचवें दिन मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दिन इसने 18.50 करोड़ का कलेक्शन करके अच्छी रिकवरी की। रिपोर्ट के अनुसार OMG 2 को मंगलवार को कुल मिलाकर 74.37% हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली।

'गदर 2' से हुआ है 'OMG 2' का क्लैश

वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने चार दिनों में 77.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। चार दिनों में फिल्म ने विदेश में 12.50 करोड़ रुपए की कमाई की है और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 65 करोड़ का रहा है। 'OMG 2' के साथ 'गदर 2' का क्लैश हुआ है और अगर इतने मुश्किल कॉम्पिटिशन के सामने 'OMG 2' टिकी हुई है, तो इसका मतलब साफ है कि 'OMG 2' की कहानी में काफी दम है।

सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है OMG 2

फिल्म 'OMG 2' 2012 में रिलीज हुई 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है। उसमें परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन फिल्म के सीक्वल में पंकज त्रिपाठी ने उन्हें रिप्लेस किया है। वो एक छोटे शहर के शिव भक्त कांति मुद्गल के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। अमित राय के निर्देशन में बनी 'OMG 2' की कहानी सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। इस फिल्म की खास बात यह है कि ये खत्म होते-होते सबको खास मैसेज देती है कि बच्चों को सेक्स एजुकेशन देना चाहिए ताकि कोई उनके साथ कुछ गलत न कर सके।

और पढ़ें..

5 दिन में 200 करोड़ पार सनी देओल की Gadar 2, ताबड़तोड़ कमाई से हिलाया BOX OFFICE