कैसे थे Jolly LLB 3 के पिछले दोनों पार्ट? OTT पर भी ले सकते हैं इनका मजा
Jolly LLB Series: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 का टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। मूवी 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसे देखने से पहले जॉली एलएलबी सीरीज की पिछली दो फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं। इन्हें ओटीटी पर भी देखा जा सकता है।

फिल्म जॉली एलएलबी सीरीज
डायरेक्टर सुभाष कपूर ने जॉली एलएलबी सीरीज की शुरुआत 2013 में की थी। इसके बाद उन्होंने इसका दूसरा पार्ट बनाया। तकरीबन 8 साल के इंतजार के बाद अब वे इस सीरीज का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। मजे की बात ये कि इस पार्ट में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही नजर आएंगे, जो पहले और दूसरे पार्ट के लीड हीरो थे।
अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी
जॉली एलएलबी सीरीज की पहली फिल्म 2013 में आई थी। राइटर-डायरेक्टर सुभाष कपूर की इस फिल्म में अरशद वारसी लीड रोल में थे। उनके साथ बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला भी थे। मूवी को 10 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 48.7 करोड़ कमाए थे। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2
डायरेक्टर सुभाष कपूर 2015 में फिल्म जॉली एलएलबी 2 लेकर आए। इसमें अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया। मूवी में उनके साथ हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर, कुमुद मिश्रा और सौरभ शुक्ला थे। ये फिल्म सुपरहिट रही। इसका बजट 45 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 201.34 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फिल्म जॉली एलएलबी 2 फंसी थी कानूनी पचड़े में
बताया जाता है कि फिल्म जॉली एलएलबी 2 के खिलाफ एडवोकेट अजय कुमार वाघमारे ने बॉम्बे हाई कोर्ट में मूवी के टाइटल से एलएलबी शब्द हटाने के लिए मामला दायर किया था। उनका कहना था कि इस शब्द का प्रयोग भारतीय न्याय व्यवस्था का अपमान करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है। हालांकि, टाइटल से शब्द नहीं हटाया गया था।
फिल्म जॉली एलएलबी 3
अब जॉली एलएलबी का तीसरा पार्ट आ रहा है। ये एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इसमें दोनों पार्ट की स्टारकास्ट अक्षय कुमार, अरशद वारसी, अमृता राव, हुमा क़ुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर एक साथ नजर आएंगे। फिलहाल मूवी का बजट रिवील नहीं किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।