Housefull 5 Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सामने आ रही टिकिट बिक्री के आंकड़ों को देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म ने बुकिंग शुरू होती ही तगड़ा हाथ मारा है और मोटी कमाई की है।

Akshay Kumar Housefull 5 Advance Booking: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेडे मस्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) की रिलीज का सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ये एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है,जो तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित है और प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला , वर्दा नाडियाडवाला और फ़िरोजी खान द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इसी बीच खबर है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अक्षय ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैन्स को फिल्म की एडवांस बुकिंग की जानकारी दी है। इस पोस्ट के बाद फिल्म की टिकिट की ब्रिकी दनादन होनी शुरू हो गई है। बताया जाता जा रहा है कुछ ही घंटों में फिल्म ने 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग के आंकड़े

हाउसफुल 5 के मेकर्स अभी से दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनर फिल्म बता रहे हैं, जो पिछले चारों किस्त से अलग होगी। इस बार कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का तड़का भी फिल्म में लगाया गया है। कई दिनों से फिल्म की एडवांस बुकिंग का इंतजार किया जा रहा था। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ घंटे पहले ही शुरू हुई है sacnilk.com की मानें तो अभी तक 48.01 लाख से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। वहीं, ब्लॉक सीट के साथ से ये आंकड़ा 2.83 करोड़ का हो चुका हैं। फिल्म 2 वर्जन में रिलीज होगी, ऐसे में हाउसफुल 5 के अभी तक 11714 टिकिट बिक चुके हैं।

फिल्म हाउसफुल 5 के बारे में

फिल्म हाउसफुल 5 की बात करें तो ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें करीब 24 स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन के साथ नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, नाना पाटेकर, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, जॉनी लीवर, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, सौंदर्या शर्मा और निकितिन धीर लीड रोल में है। 375 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म 6 जून को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि पूरी फिल्म की शूटिंग एक क्रूज पर की गई है, जिसमें करीब 40 दिन लगे थे।