MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय कुमार की 9 हॉरर फ़िल्में, 4 हो चुकीं रिलीज, 5 अगले 3 साल में आएंगी

अक्षय कुमार की 9 हॉरर फ़िल्में, 4 हो चुकीं रिलीज, 5 अगले 3 साल में आएंगी

अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जिन्होंने लगभग हर जॉनर की फिल्मों में काम किया है। एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर के साथ-साथ हॉरर भी इसमें शामिल है। जानिए अक्षय कुमार की सभी हॉरर फिल्मों के बारे में, जिनमें 5 अभी रिलीज होने वाली हैं.…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Oct 25 2025, 08:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
1. संघर्ष (1999)
Image Credit : Film

1. संघर्ष (1999)

यह साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन तनुजा चंद्रा ने किया था।फिल्म में अक्षय कुमार के साथ प्रिटी जिंटा, आशुतोष राणा और आलिया भट्ट जैसे कलाकार दिखे थे। फिल्म का परफॉर्मेंस एवरेज से भी फीका रहा था।

28
2. भूल भुलैया (2007)
Image Credit : Film

2. भूल भुलैया (2007)

प्रियदर्शन ने इस साइकोलॉजिकल हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन किया था। अक्षय कुमार के साथ शाइनी आहूजा, विद्या बालन, अमीषा पटेल, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी और मनोज जोशी जैसे कलाकर फिल्म में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट रही थी।

यह भी पढ़ें : Jolly LLB 3 से अक्षय कुमार ने बनाया रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले स्टार

38
3.लक्ष्मी (2020)
Image Credit : Film

3.लक्ष्मी (2020)

यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कियारा आडवाणी, आयशा राजा मिश्रा और शरद केलकर जैसे कलाकारों ने अहम् रोल निभाया था। डायरेक्ट OTT पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का फीका रिस्पॉन्स मिला था।

48
4.स्त्री 2 (2024)
Image Credit : Film

4.स्त्री 2 (2024)

अमर कौशिक ने इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन किया था। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सरकटा के वंशज के रूप में स्पेशल अपीयरेंस दिया, जो काफी चर्चा में रहा।

58
5.भूत बंगला (अपकमिंग)
Image Credit : Film

5.भूत बंगला (अपकमिंग)

फिल्म 2026 में रिलीज होगी। अक्षय कुमार के साथ इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में वामिका गब्बी, महक चहल, मिथुन चक्रवर्ती, विंदू दारा सिंह, गोवर्धन असरानी, राजपाल यादव, परेश रावल और अश्विनी कलसेकर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

68
6.चामुंडा (अपकमिंग)
Image Credit : Social Media

6.चामुंडा (अपकमिंग)

यह मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार करेंगे। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट का फिल्म में लीड रोल होगा और अक्षय कुमार भी इसमें अहम् भूमिका निभाएंगे। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।

78
7.स्त्री 3 (अपकमिंग)
Image Credit : Film

7.स्त्री 3 (अपकमिंग)

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म में पिछले पार्ट से श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार वापसी करेंगे। वहीं कथिततौर पर अक्षय कुमार मुख्य विलेन के तौर पर दिखाई देंगे। अमर कौशिक निर्देशित यह फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।

88
8.पहला महायुद्ध (अपकमिंग)
Image Credit : Film

8.पहला महायुद्ध (अपकमिंग)

यह मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की फिल्म है, जो 11 अगस्त 2028 को रिलीज होगी। फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल निभाएंगे। वे फिल्म में सरकटा के वंशज के रोल में नज़र आएंगे।इसके अलावा फ्रेंचाइजी के पिछले सभी पार्ट्स (स्त्री से लेकर भेड़िया, चामुंडा और मुज्या तक) के किरदार भी इस फिल्म में दिखेंगे।

9. दूसरा महायुद्ध (अपकमिंग)

2028 में ही 12 अक्टूबर को यह फिल्म रिलीज होगी। अक्षय कुमार फिर सरकटा के वंशज के रूप में मुख्य भूमिका निभाएंगे। फ्रेंचाइजी के पिछले सभी पार्ट्स (स्त्री से लेकर भेड़िया, चामुंडा और मुज्या तक) के किरदार भी इस फिल्म में नज़र आएंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Recommended image2
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Recommended image3
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?
Recommended image4
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Recommended image5
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved