- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Jolly LLB 3 से अक्षय कुमार ने बनाया रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले स्टार
Jolly LLB 3 से अक्षय कुमार ने बनाया रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले स्टार
Jolly LLB 3 की बदौलत अक्षय कुमार देश के सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्म देने वाले स्टार बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है। जॉली एलएलबी 3 अक्षय की 19वीं 100 करोड़ी फिल्म है। सलमान की 18 फ़िल्में इस क्लब में हैं। पढ़ें रिपोर्ट.…

2025 में अक्षय कुमार की 3 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में पहुंचीं
'जॉली एलएलबी 3' 24 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112.90 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इससे पहले इसी साल उनकी दो फ़िल्में 'हाउसफुल 5' और 'स्काई फोर्स' भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुईं, जिनकी कमाई क्रमशः 183.3 करोड़ और 131.44 करोड़ रुपए रही।
यह भी पढ़ें : 10 महीने में ये 15 फ़िल्में 200 करोड़ क्लब में पहुंची, 'कांतारा चैप्टर 1' तो 3 दिन में ही हुई शामिल
2023 और 2021 में एक-एक फिल्म ने 100 करोड़+ कमाए
2023 में अक्षय कुमार की एक फिल्म 'OMG 2' ने 150.17 करोड़ रुपए कमाकर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। इससे पहले 2021 में भी अक्षय की एक फिल्म इस क्लब में पहुंची थी। यह फिल्म थी 'सूर्यवंशी', जिसकी कमाई 196 करोड़ रुपए रही थी।
2018 से 2019 के बीच अक्षय की 6 फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में पहुंची
2018 से 2019 के बीच अक्षय कुमार की 7 फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आईं और इनमें से 6 फिल्मों गोल्ड, 2.0 (हिंदी वर्जन), केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज ने 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई। इनकी कमाई क्रमशः 104.72 करोड़, 189.55 करोड़, 154.41 करोड़, 202.98 करोड़, 194.60 करोड़ और 205.14 करोड़ रुपए रही थी। सिर्फ एक फिल्म 'पैडमैन' 81.82 करोड़ कमाकर 100 करोड़ क्लब से चूक गई थी।
2016 से 2017 के बीच अक्षय की पांच सौ करोड़ी फ़िल्में आईं
2016 से 2017 के बीच अक्षय कुमार की 6 में से 5 फ़िल्में 100 करोड़ी बनीं। उनकी एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3, रुस्तम, जॉली एलएलबी 2 और टॉयलेट : एक प्रेम कथा ने क्रमशः 128.1 करोड़, 109.14 करोड़, 127.49 करोड़, 117 करोड़ और 134.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। उनकी सिर्फ 'नाम शबाना' 36.76 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।
2012 में अक्षय की दो और 2014 में फिल्म 100 करोड़ी बनीं
2012 में अक्षय कुमार की फ़िल्में 'हाउसफुल 2' और 'राउडी राठौर' और 2014 में एक फिल्म 'हॉलिडे : अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी 100 करोड़ी बनीं। इन फिल्मों की कमाई क्रमशः 106 करोड़, 133.25 करोड़ और 112.45 करोड़ रुपए रही थी।
100 करोड़ क्लब में सलमान खान की 18 फ़िल्में कौन-सी हैं?
सलमान खान सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी 18 फ़िल्में सिकंदर, टाइगर 3, किसी का भाई किसी की जान, दबंग 3, भारत, रेस 3, टाइगर ज़िंदा है, ट्यूबलाइट, सुल्तान, प्रेम रतन धन पायो, बजरंगी भाईजान, किक, जय हो, दबंग 2, एक था टाइगर, बॉडीगार्ड, रेडी और दबंग इस क्लब में शामिल हैं।