अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने सिनेमाघरों में जमकर धमाका किया। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद अब खबर आ रही है कि इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि डायरेक्टर सुभाष कपूर की ये फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई थी।

राइटर-डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म जॉली एलएलबी 3 एक लीगल ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास, राम कपूर लीड रोल में हैं। ये फिल्म जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट थी। सिनेमाघरों में अपना रन टाइम पूरा करने के बाद अब ये ओटीटी पर धमाका करने आ रही है। ये खबर सुनते ही फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब और किस ओटीटी पर देखने मिलेगी जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को रिलीज होने के हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है। फैन्स इसे घर पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के लिए अच्छी खबर ये है कि जॉली एलएलबी 3 सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं होगी बल्कि इसे 14 नवंबर से जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने कीऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें... Jolly LLB 3 का 2025 में कारनामा, 5 दिन में ही इन 7 सुपरस्टार्स की 8 फिल्मों को चटाई धूल

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई है। फिल्म ने पहले दिन 12.5 करोड़ से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने तगड़ा हाथ मारते हुए 20 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन मूवी ने 21 करोड़ का कारोबार किया था। चौथे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और इसने 5.5 करोड़ का कारोबार किया। पांचवें दिन इसका कलेक्शन 6.5 करोड़ रहा। फिल्म ने पहले वीकेंड 74 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे वीकेंड इसने 29 करोड़ का कलेक्शन किया। बाद में फिल्म की कमाई करोड़ों से लाखों पर आ गई। जॉली एलएलबी 3 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 1.8.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इसका इंडिया में ग्रास कलेक्शन 129.9 करोड़ रहा। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 159 करोड़ रही। वहीं, ओवरसीज में इसने 29.1 करोड़ का कारोबार किया।

जॉली एलएलबी 3 का बजट

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 को 120 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इसका निर्माण स्टार स्टूडियो18 और कांगड़ा टॉकीज के बैनर तले किया गया। इसके प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजीत अंधारे हैं। फिल्म कहानी यूपी पर बेस्ड थी। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 2013 में आया, जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में थे। दूसरा पार्ट 2017 में आया था, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। वहीं तीसरे पार्ट में दोनों स्टार्स नजर आए।

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar ने जैसे ही देखा यह फिल्म ट्रेलर, ठनक गया माथा, मीडिया से की यह गुजारिश