- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 8 सबसे कमाऊ कोर्ट रूम ड्रामा में Top 4 अक्षय कुमार की, Kesari Chapter 2 तोड़ेगी रिकॉर्ड?
8 सबसे कमाऊ कोर्ट रूम ड्रामा में Top 4 अक्षय कुमार की, Kesari Chapter 2 तोड़ेगी रिकॉर्ड?
अक्षय कुमार की 'OMG 2' इंडिया की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म बन गई है। लेकिन क्या आप बाकी टॉप फिल्मों के बारे में जानते हैं? यहां देखिए पूरी लिस्ट...

सबसे कमाऊ कोर्टरूम ड्रामा फ़िल्में
अक्षय कुमार और आर. माधवन स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के सबसे कमाऊ कोर्ट रूम ड्रामा फ़िल्में कौन-सी हैं और इनकी कमाई कितनी रही थी? नहीं तो यहां डालिए इन पर एक नजर...
8.Jolly LLB (2013)
वर्ल्डवाइड कमाई : 48.7 करोड़ रुपए
अरशद वारसी, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और अमृता राव जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था।
7.कोर्ट: स्टेट वर्सेस नोबॉडी (2025)
वर्ल्डवाइड कमाई : 56 करोड़ रुपए
यह तेलुगु भाषा की फिल्म है, जिसका निर्देशन राम जगदीश ने किया है। फिल्म में प्रियदर्शी पुलिकोंडा, हर्ष रोशन, श्रीदेवी, शिवाजी, हर्षा वर्धन और पी. साईं कुमार जैसे कलाकार की अहम् भूमिका है।
6. Neru (2023)
वर्ल्डवाइड कमाई : 85.6 करोड़ रुपए
यह मलयालम फिल्म है, जिसका निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। फिल्म में मोहनलाल ऐश्वर्या राजन, प्रियामणि, सनिती मायादेवी और जगदीश जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है।
5.पिंक (2016)
वर्ल्डवाइड कमाई : 104.26 करोड़ रुपए
अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था, जबकि फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हाड़ी, एंड्रिया तरियंग, अंगद बेदी, पियूष मिश्रा और धीर्तिमान चटर्जी जैसे कलाकार अहम् भूमिका में दिखाई दिए।
4.OMG: ओह माय गॉड (2012)
वर्ल्डवाइड कमाई : 123.97 करोड़ करोड़ रुपए
अक्षय कुमार, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव और ओम पुरी स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन उमेश शुक्ला ने किया था।
3. जॉली एलएल.बी 2 (2017)
वर्ल्डवाइड कमाई : 197.34 करोड़
इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अन्नू कपूर, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, मानव कौल और सयानी गुप्ता का भी अहम् रोल था।
2.रुस्तम (2016)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 218.12 करोड़ रुपए
अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज, अर्जन बाजवा और ईशा गुप्ता स्टारर इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया था।
1. OMG 2 (2023)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 221.08 करोड़ करोड़ रुपए
अमित राय ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, अक्षय कुमार जैसे कलाकारों ने इसमें अहम् भूमिका निभाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

