इन 10 फिल्मों से आलिया भट्ट बनीं BOX OFFICE Queen, एक मूवी तो 1200Cr पार
Alia Bhatt Highest Grossing Films. आलिया भट्ट 32 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में। बता दें कि आलिया ने 2012 आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
आलिया भट्ट 32 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह वे इंडस्ट्री की सुपरस्टार बनी।
1. 2012 आई आलिया भट्ट की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने 109 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 55 करोड़ था।
2. आलिया भट्ट की 2014 आई फिल्म 2 स्टेट्स ने भी तगड़ी कमाई की। 45 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 175 करोड़ का कलेक्शन किया था।
3. आलिया भट्ट की फिल्म कपूर एंड सन्स 2016 में रिलीज हुई थी। 35 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 144 करोड़ का बिजनेस किया था।
4.आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 2017 में आई थी। 45 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 202 करोड़ कमाए थे।
5. 2018 में आलिया भट्ट की फिल्म राजी आई थी। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 195 करोड़ का कारोबार किया था।
6. आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय 2019 में आई थी। 75 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 234 करोड़ करोड़ का बिजनेस किया था।
7. 2022 में आई आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर किया। 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 208 करोड़ कमाए थे।
8. 2022 में ही आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर आई थी। 500 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1288 करोड़ का बिजनेस किया था।
9. 2022 में आई आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 350 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म ने 431 करोड़ कमाए थे।
10. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 में आई थी। आलिया भट्ट की ये फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 357 करोड़ कमाए थे।