आलिया भट्ट को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक नई कार कार खरीदी, जिसकी कीमत सुन लोगों के होश उड़ गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को हाल ही में फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड को पाने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसे में आलिया ने खुद को एक गिफ्ट दिया है। दरअसल आलिया ने अवॉर्ड जीतने के और नवरात्रि के शुभ मौके पर खुद को ब्रैंड न्यू कार गिफ्ट की है। अब हाल ही में इस लग्जरी कार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी पैपराजी अकाउंट ने शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आलिया ने खरीदी इतने करोड़ की कार

वायरल वीडियो में आलिया की नई ब्लैक कलर की कार पर फूलों की माला लटकी हुई दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने रेंज रोवर की ऑटोबायोग्राफी लॉन्ग व्हील बेस खरीदा है, जिसकी कीमत 3.81 करोड़ रुपए है। अब इस कार की कीमत सुन फैंस शॉक हो गए हैं। यूजर्स का कहना है कि इतनी तो लोगों की सालों की सैलरी होती है।

View post on Instagram

आलिया भट्ट का लग्जरी कार कलेक्शन

आपको बता दें आलिया भट्ट के पास इसके अलावा भी कई लग्जरी गाड़ी हैं। जैसे रेंज रोवर वोग, जो 2.5 करोड़ रुपए की है। दूसरी बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की 730D, जो 1.38 करोड़ रुपए की है। तीसरी ऑडी ए6 है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है। आलिया की फेवरेट कारों की लिस्ट में ऑडी की एसयूवी क्यू7 भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए के आस पास है।

आपको बता दें आलिया ने हाल ही में अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर आलिया को सपोर्ट करने उनके पति रणबीर कपूर भी पहुंचे थे। वहीं इस अवॉर्ड को पाने के बाद आलिया ने संजय लीला भंसाली को शुक्रिया कहा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्होंने ने ही मुझे 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में इस कदर निखारा कि आज वह राष्ट्रीय पुरस्कार जीत पाईं।

और पढ़ें..

Ganapath Review: कन्फ्यूज्ड करती है टाइगर श्रॉफ की एक्शन पैक्ड फिल्म, कहानी भी दमदार नहीं