आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया है। अब उन्होंने नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म छोड़ दी है, जिसमें उनकी जगह साईं पल्लवी नजर आएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इससे पहले उन्होंने किन फिल्मों से इंकार किया था। 

साउथ के पॉपुलर निर्देशक नाग अश्विन की अपकमिंग फिल्म को आलिया भट्ट ने रिजेक्ट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह फैसला डेट्स की मेल न खाने की वजह से लिया है। इस फिल्म में उनकी जगह साईं पल्लवी ने लिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आलिया ने अपने करियर में इन फिल्मों के अलावा किन फिल्मों को रिजेक्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोलमाल अगेन

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' के मकर्स लीड एक्ट्रेसेस के तौर पर आलिया भट्ट को लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। हालांकि, इसके पीछे का कारण नहीं पता है। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें..

Rhea Chakraborty को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 5 साल बाद मिला अपना पासपोर्ट, हुईं इमोशनल

​साहो

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'साहो' में मेकर्स प्रभास के अपोजिट आलिया भट्ट को लेना चाहते थे, लेकिन आलिया ने इस ऑफर से इनकार कर दिया। इसके पीछे का कारण यह था कि फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कम था। इसके बाद श्रद्धा कपूर इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई दी थीं। यह फिल्म हिट हुई थी।

शेरशाह

फिल्म 'शेरशाह' ​2021 में रिलीज हुई थी। इसके मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस का ऑफर आलिया भट्ट को दिया था, लेकिन उनके पास समय ना होने की वजह से उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद आलिया की जगह कियारा आडवाणी ने ली थी। यह एक हिट फिल्म थी।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान की फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के मेकर्स इसमें आलिया भट्ट को लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी

नीरजा

'नीरजा' के मेकर्स इसमें आलिया भट्ट को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने इसे मना किया, तब मेकर्स ने सोनम कपूर को इसमें कास्ट कर लिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

ये भी पढ़ें..

OG box office day 9: कांतारा चैप्टर 1 तूफान के बीच पवन कल्याण की मूवी ने भी जमाए पैर, देखें कुल कमाई

राब्ता

2017 में रिलीज हुई फिल्म 'राब्ता' के मेकर्स सुशांत सिंह राजपूत के साथ आलिया भट्ट को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद इसमें कृति सेनन की एंट्री हुई थी। यह एक फ्लॉप फिल्म थी।