- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रेग्नेंट होने के बाद 6 हसीनाओं ने रचाई शादी, क्या अब लिस्ट में जुड़ा इस एक्ट्रेस का नाम
प्रेग्नेंट होने के बाद 6 हसीनाओं ने रचाई शादी, क्या अब लिस्ट में जुड़ा इस एक्ट्रेस का नाम
हिना खान की शादी के बाद वायरल वीडियो ने प्रेग्नेंसी की अटकलों को हवा दी है। क्या वाकई में वो मां बनने वाली हैं हिना? ऐसे में आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने प्रेग्नेंट होने के बाद शादी की है।

हिना खान
हिना खान ने हाल ही में 4 जून को अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। वहीं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस वजह से लोगों का कहना है कि इसी कारण उन्होंने झट-पट शादी कर ली है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने साल 2022 में अचानक रणबीर कपूर से शादी करके सबको सरप्राइज कर दिया था। फिर शादी के तुरंत बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद आलिया ने बेटी राहा को नवंबर में जन्म दिया था।
नताशा स्टेनकोविक
साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक प्रेग्नेंट होने की वजह से क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से झट-पट शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2023 में जब उनका बेटा हो गया था, तब उन्होंने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने साल 2018 में नेहा धूपिया से शादी की थी। इसके बाद कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपनी बेटी महर को जन्म दिया था। इससे साफ हो गया था कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज ने साल 2023 में अचानक से अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के बाद मां बनने के बाद उन्होंने शादी की है।
श्रीदेवी
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। श्रीदेवी बोनी कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद उन्होंने साल 1996 में शादी कर ली थी। इससे कुछ महीने बाद ही श्रीदेवी ने जान्हवी कपूर को जन्म दिया था।
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने साल 2023 में फहाद अहमद से शादी की थी। फिर उसी साल उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। ऐसे में लोगों का कहना था कि स्वरा प्रेग्नेंट थीं। इसी वजह से उन्होंने फहाद से झटपट शादी कर ली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

