अनन्या पांडे को हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ डिनर डेट पर देखा गया। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। अब दोनों को एक बार फिर साथ देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी रूमर्ड रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच अनन्या और आदित्य को बीती रात पैपराजी ने एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया। इस दौरान दोनों ने साथ में पोज तो नहीं दिए, लेकिन उनके चेहरे पर एक साथ होने की खुशी साफ नजर आ रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदित्य-अनन्या ने रिश्ते को नहीं किया है कंफर्म

इस दौरान जहां आदित्य ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। वहीं अनन्या आइस ग्रे कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। खास बात यह है कि आदित्य और अनन्या दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चल रही अफवाहों को न तो स्वीकार किया है और न ही इसका खंडन किया है।

View post on Instagram

फैंस के रिएक्शन

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स दोनों को साथ देख तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'दोनों के चेहरे पर एक दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आदित्य-अनन्या चाहे जितना छुपा लें, लेकिन उनका प्यार किसी से नहीं छुप सकता है।' आपको बता दें अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है।

रणबीर लगा चुके हैं दोनों के रिश्ते पर मोहर

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने बातों-बातों में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते को कन्फर्म कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो वो सिर्फ 'A' से शुरु होने वाले नाम की लड़कियों को ही पसंद करते हैं। रणबीर के इस बयान को सुनने के बाद लोगों का कहना था कि रणबीर ने बिना नाम लिए आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर मोहर लगा दी है।