MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अमिताभ बच्चन की 2 फ़िल्में, जो एक साथ हुईं रिलीज, एक में था 29 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस

अमिताभ बच्चन की 2 फ़िल्में, जो एक साथ हुईं रिलीज, एक में था 29 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस

महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉक्स ऑफिस पर एक से एक शानदार फ़िल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज से 18 साल पहले उनकी 2 फ़िल्में एक ही तारीख को रिलीज हुई थीं। आइए आपको बताते हैं इन दोनों फिल्मों के बारे में...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 25 2025, 01:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Social Media

एक ही तारीख पर रिलीज हुईं ये दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नहीं हुई थीं। लेकिन हिट भी नहीं थीं। इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन एवरेज रहा था।

25
Image Credit : Social Media

इनमें से एक फिल्म है 'चीनी कम', जिसका निर्देशन आर. बाल्की ने किया था। बतौर डायरेक्टर बाल्की की यह पहली फिल्म थी। फिल्म की कहानी भी खुद आर. बाल्की ने ही लिखी थी। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'चीनी कम' में एक उम्रदराज आदमी और जवान लड़की की लव स्टोरी थी।

Related Articles

Related image1
1981 की 10 सबसे कमाऊ मूवी, सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन नहीं, इस हीरोइन की
Related image2
बॉलीवुड का इकलौता स्टार, जिसकी 28 फिल्मों का साउथ में बना रीमेक!
35
Image Credit : Social Media

अमिताभ बच्चन इस फिल्म में 29 साल छोटी तब्बू के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। 25 मई 2007 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण लगभग 11 करोड़ रुपए में हुआ था और इसने भारत में लगभग 17.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और यह एवरेज रही थी।

45
Image Credit : Social Media

25 मई 2007 को ही रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की दूसरी फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लखिया थे। यह फिल्म 1991 में मुंबई के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में मुंबई पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच हुई असली गोलीबारी पर बेस्ड थी।

55
Image Credit : Social Media

'शूटआउट एट लोखंडवाला' में अमिताभ बच्चन ने पूर्व चीफ जस्टिस ढींगरा का रोल निभाया था। फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, अरबाज़ खान, तुषार कपूर, रोहित रॉय, अभिषेक बच्चन, शब्बीर अहलुवालिया समेत कई बॉलीवुड स्टार्स दिखाई दिए थे। फिल्म का निर्माण लगभग 18 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म भारत में लगभग 29.73 करोड़ रुपए कमाकर एवरेज रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ajay Devgn की गोलमाल 5 में किस सुपरस्टार की एंट्री? इतना खतरनाक होगा रोल
Recommended image2
Javed Akhtar ने फराह खान को बताया 41 का मतलब, चौंका देगा ये मामला
Recommended image3
क्या है 1997 वाली बॉर्डर से जुड़ा वो खौफनाक हादसा, जिसमें 1 झटके में चली गईं 59 जानें
Recommended image4
Arijit Singh की गायिकी छोड़ने की सबसे चौंकाने वाली वजह! इस सिंगर का बड़ा खुलासा
Recommended image5
Arijit Singh की फीस का अंदाजा है आपको? 1 गाने से स्टेज शो तक कितना करते हैं चार्ज
Related Stories
Recommended image1
1981 की 10 सबसे कमाऊ मूवी, सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन नहीं, इस हीरोइन की
Recommended image2
बॉलीवुड का इकलौता स्टार, जिसकी 28 फिल्मों का साउथ में बना रीमेक!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved