अमिताभ बच्चन ने अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे पर गहरा दुख जताया और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें शक्ति देने की प्रार्थना की।

12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने तीन दिन बाद ना केवल इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया है, बल्कि इसकी पारदर्शी जांच की मांग भी की है। 82 साल के बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया है कि इस दुर्घटना के बाद से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन ने एयर इंडिया क्रैश पर की जांच की मांग

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा , "एयर इंडिया हादसे से बेहद दुख और अत्यधिक पश्चाताप से भरा हुआ हूं। सभी देशों और समुदायों के हमारे अपने लोगों की जान जाने पर परिजनों के प्रति सहानुभूति और समर्थन है। खो चुकी जिंदगियों के सम्मान में दुख एकजुटता में बदल जाए। पारदर्शी जांच के माध्यम से सार्थक कार्रवाई और त्वरित सबक देना चाहिए। साथ ही सभी के इलाज को भी ध्यान में रखना चाहिए।"

एयर इंडिया क्रैश पर पहले भी अमिताभ बच्चन ने जता चुके दुख

इससे पहले सोशल मीडिया के जरिए अमिताभ बच्चन ने अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर दुख जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था, "हे भगवान, हे भगवान, हे भगवान! स्तब्ध, सुन्न हूं। भगवान सबका भला करे। दिल से दुआ करता हूं।"

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था

12 जून की दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 1:38 बजे इस विमान टेकऑफ किया और दो मिनट बाद ही 1:40 बजे यह रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में 230 पैसेंजर्स, 2 पायलट और 10 क्रू मेम्बर्स सवार थे। इनमें से 241 लोगों की जान चली गई है, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। वहीं, यह विमान सिटी सिविल हॉस्पिटल और बीजे मेडिकल कॉलेज के होस्टल पर गिरा था। यहां भी बड़ी जन हानि हुई है। कुल मिलाकर इस हादसे में 270 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।