अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है कि उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खबर को सुनने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे मां बन गई हैं। अलाना ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अलाना ने पति आइवर मैक्रे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में अलाना अपने बेटे को गोद में ली हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति आइवर भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अलाना ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

अलाना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारा लिटिल एंजेल यहां है।' इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक अलाना को बधाई दे रहे हैं। जहां आलिया कश्यप ने लिखा, 'ओह माई गॉड। आप दोनों को बधाई।' वहीं अनन्या ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा ‘मेरा खूबसूरत बच्चा भांजा यहां है।’

View post on Instagram

कौन हैं अलाना पांडे?

आपको बता दें 28 साल की अलाना पांडे एक्टर चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की और डिनी पांडे की बेटी हैं। अलाना फिल्मों से तो दूर रहती हैं, लेकिन वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं अब अलाना रियलिटी शो द ट्राइब से जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। उनका यह शो प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज होगा, जिसे करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा। अलाना ने पिछले साल मार्च में लंबे समय तक डेट करने के बाद अपने बॉयफ्रेंड इवोर से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। फिर शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। अलाना के पति इवोर यूएस बेस्ड फोटोग्राफर हैं।

और पढ़ें..

SRK के बेटे आर्यन खान का VIDEO वायरल, म्यूजिक और धुएं के छल्ले के बीच लड़की संग हुए Cosy!