खबर आ रही है कि सौरभ सचदेवा ने हाल ही में नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार खरीदी है। वहीं इसकी कीमत सुन सबके होश उड़ गए हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है। अब रणबीर के बाद उनकी फिल्म 'एनिमल' के को-एक्टर सौरभ सचदेवा ने एक नई चमचमाती हुई कार खरीद ली है। सौरभ ने घर में एक नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज खरीदी है, जिसकी कीमत 65.38 लाख रुपए से शुरू होकर 74.49 लाख रुपए तक जाती है। अब इस खबर को सुनने के बाद फैंस सौरभ को बधाई दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं सौरभ सचदेवा

सौरभ एक एक्टर होने के साथ-साथ लोगों को एक्टिंग भी सिखाते हैं। सौरभ ने 2001 में उत्तराखंड में बैरी जॉन का इमेजो एक्टिंग स्कूल जॉइन किया था। एक साल बाद उन्होंने वहीं पढ़ाना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2005 में वो मुंबई के बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल आ गए और 11 साल तक वहीं एक्टिंग कोच रहे। उन्होंने दुलकर सलमान, जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, वाणी कपूर, जैसे सेलेब्स को एक्टिंग सिखा चुके हैं।

रणबीर कपूर ने खरीदी 8 करोड़ की कार

इससे एक दिन पहले रणबीर को अपनी नई कार बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 चलाते हुए देखा गया था, जिसकी कीमत कथित तौर पर 8 करोड़ रुपए है। उनके साथ कोई भी परिवार या स्टाफ नहीं था और उन्हें अपने घर के करीब, बांद्रा के आसपास गाड़ी चलाते देखा गया था। बता दें रणबीर और सौरभ सचदेवा ने संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' में साथ देखा गया था। यह फिल्म एक पिता और बेटे के बीच की कहानी है। इसमें रणबीर रणविजय सिंह और अजीज हक के डबल रोल में हैं। अनिल कपूर, रणबीर के पिता बलबीर सिंह के रोल में हैं, रश्मिका मंदाना रणबीर की पत्नी गीतांजलि की भूमिका निभाती हैं, बॉबी देओल अबरार हक का रोल कर रहे हैं और सौरभ सचदेवा, आबिद उल हक के रोल में बॉबी के भाई के रोल में नजर आए थे। खास बात तो यह है कि इस फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

और पढ़ें..