- Home
- Entertainment
- Bollywood
- आधी फीस, अंडरवर्ल्ड का दखल और... इस एक्ट्रेस के खोले इंडस्ट्री के चौंकाने वाले राज
आधी फीस, अंडरवर्ल्ड का दखल और... इस एक्ट्रेस के खोले इंडस्ट्री के चौंकाने वाले राज
Aashiqui Girl Anu Aggarwal: 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से अनु अग्रवाल ने डेब्यू किया था। वे इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थी। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें फिल्म की 40 फीसदी फीस अभी तक नहीं दी गई है।

फिल्म आशिकी से स्टार बनी अनु अग्रवाल सालों से फिल्मी दुनिया से दूर है। हालांकि, वे कभी कभार इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। अनु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
फिल्म आशिकी से अनु अग्रवाल ने डेब्यू किया था। डायरेक्टर महेश भट्ट की इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। आपको बता दें कि फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते हैं।
अनु अग्रवाल ने हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म आशिकी से बहुत पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन उन्हें इस फिल्म में काम करने पूरी फीस नहीं दी गई। उन्हें सिर्फ फीस का 60 फीसदी ही दिया गया था, 40 फीसदी फीस अभी भी बकाया है।
अनु अग्रवाल ने इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले राज खोले। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अंडरवर्ल्ड का बहुत ज्यादा दखल था।
अनु अग्रवाल ने बताया कि उस जमाने में कई फिल्मों को अंडरवर्ल्ड से फंड मिलता था। उन्होंने इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए बताया कि उस जमाने में सारे सौदे टेबल के नीचे से होते थे। इसे दाऊद इब्राहिम जैसे लोग चलाते थे। फिल्म इंडस्ट्री का उस दौरान माहौल एकदम अलग था।
अनु अग्रवाल ने बताया कि आशिकी के बाद उनके लिए लोगों की दीवागनी सिर चढ़कर बोल रही थी। ढेरों फैन्स उनके घर के बाहर खड़े रहते थे। उनके लिए अकेले घूमना या फिर अकेले रहना तक मुश्किल हो गया था। पुलिस द्वारा सुरक्षा तक दी गई थी।
आशिकी के बाद अनु अग्रवाल ने गजब तमाशा, किंग अंकल, राम शास्त्र, खलनायिका सहित अन्य फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 1996 में रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ आई थी। 1999 में उनका एक एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वो 29 दिनों तक कोमा में रहीं। सालों से वे एक्टिंग से दूर है, लेकिन अब वे दोबारा इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

