अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर 11 जनवरी 2021 को बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा था। 15 फ़रवरी को उनके बेटे का आगमन हुआ, जिसे उन्होंने अकाय नाम दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर दी है। खास बात यह है कि उनकी डिलीवरी 15 फ़रवरी को हो चुकी है। लेकिन उन्होंने अपने फैन्स तक यह खुशखबरी 20 फ़रवरी को सोशल मीडिया के जरिए पहुंचाई है। अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने मंगलवार को साझा रूप से स्टेटमेंट जारी किया और बताया कि उनके घर बेटा आया है, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का शर्मा ने दी दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी

अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "भरपूर ख़ुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ हमें आप सभी को यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि 15 फ़रवरी को हमारे बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का जन्म हुआ है। जिंदगी के इस खूबसूरत वक्त में हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हमारा आपसे निवेदन है कि हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार। विराट और अनुष्का।"

View post on Instagram

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के दोस्तों ने दी बधाई

इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा की पोस्ट आते ही उनके दोस्तों की बधाई का तांता लग गया। सोनम कपूर, रणवीर सिंह, रकुल प्रीत सिंह और डब्बू रत्नानी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में कपल को बधाई दी है। अनुष्का और विराट के फैन्स भी कपल को बधाई और शुभकामना संदेश भेज रहे हैं।

अनुष्का-विराट ने छुपा रखी थी दूसरी प्रेग्नेंसी की बात

अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा लंबे समय से थी। लेकिन एक्ट्रेस और उनके पति विराट कोहली ने इसे गुप्त रखा था। उन्होंने इसकी कभी पुष्टि नहीं की। हालांकि, कुछ समय पहले विराट कोहली के दोस्त और साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी बिलियर्स ने कयासों पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने एक बातचीत में पुष्टि की थी कि विराट का दूसरा बेबी आने वाला है। बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी 2017 में हुई थी। 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था।

और पढ़ें…

प्रियंका चोपड़ा के घर में फिर बजेगी शहनाई! बहन कर रही बिजनेसमैन से शादी

रकुल प्रीत की मेहंदी में सज-धजकर पहुंचीं ननद, ससुर का दिखा कूल अंदाज़