Archana Puran Singh On Tension Rumors In Her Wedding: अर्चना पूरन सिंह ने फैंस के कयासों पर विराम लगाते हुए अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कभी-कभी छोटी-मोटी नोकझोंक हो जाती है।

Archana Puran Singh-Parmeet Sethi Relationship:अर्चना पूरन सिंह का एक यूट्यूब वीडियो देखने के बाद कई लोग ऐसा अंदाजा लगा रहे थे कि उनकी और परमीत सेठी की शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब खुद एक्ट्रेस ने ऐसे कयासों पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, 20 मई को अर्चना ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि एक फैन ने उनकी और परमीत की शादी को लेकर चिंता जाहिर की। अर्चना के मुताबिक़, इस फैन ने उनके एक वीडियो पर लंबा सा कमेंट किया था, जिसमें उसने लिखा था कि उनके और परमीत के बीच टेंशन नज़र आती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्चना पूरन सिंह ने बताई पति संग टेंशन की सच्चाई

अर्चना ने वीडियो में आगे परमीत संग शादी में किसी भी तरह की दिक्कत से इनकार किया और कहा, "हम ऑरग्यू (बहस) करते हैं, डिस्कस करते हैं। लेकिन ऐसा कोई टेंशन नहीं है।" इसके आगे अर्चना ने मजाकिया लहजे में कहा, "मैं उसको (परमीत) थप्पड़ मार देती हूं कभी-कभी, दैट्स ऑल। थोड़ी बहुत धक्का मुक्की। एकाध बार चाकू निकल भी गया तो क्या? निकाल दिया मैंने। यार कोई टेंशन नहीं है। इट्स ऑल फन।" वीडियो में अर्चना के साथ उनके पति और दोनों बेटे भी पूरी तरह मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं।

पति परमीत सेठी से 4 साल बड़ी हैं अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह ने 30 जून 1992 को परमीत सेठी से शादी की। खास बात यह है कि उस वक्त तक परमीत को फेम भी नहीं मिला था। परमीत को असली पहचान 1995 में रिलीज हुई शाहरुख़ खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से मिली थी। अर्चना और परमीत ने गुपचुप शादी की और लगातार चार साल तक उन्होंने इसे सबसे छुपाकर भी रखा था। अर्चना परमीत से 4 साल बड़ी भी हैं। कपल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक का नाम आर्यमान सेठी और दूसरे का नाम आयुष्मान सेठी है। आर्यमान एक्टर और सिंगर हैं।