अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को उनके 52वें जन्मदिन पर उनकी पेरिस वेकेशन की तस्वीर शेयर करके बधाई दी। उन्होंने एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा, जिससे पता चलता है कि भले ही प्यार कम हो गया हो, लेकिन उनकी दोस्ती अब भी मज़बूत है।

Arjun Kapoor Birthday With To Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर उन्हें चाहने वाले हर शख्स ने बधाई दी है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके एक्स- बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर द्वारा दी गईं शुभकामनाएं खींच रही हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मलाइका की एक तस्वीर शेयर कर दिल छूने वाला मैसेज लिखा है, जो यह बता रहा है कि भले ही प्यार के मामले में उनके रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन अब भी उनकी दोस्ती कायम है। मलाइका ने भी अर्जुन की स्टोरी को अपने हैंडल से शेयर किया है और उन्हें धन्यवाद बोला है। ब्रेकअप के बाद दोनों का एक-दूसरे का एक-दूसरे के प्रति यह प्यार चर्चा में बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्जुन कपूर ने दी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाएं

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्रांम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके पेरिस वैकेशन की है। इस तस्वीर में मलाइका एक बालकनी में खड़े होकर पोज दे रही हैं, जिसके बैकग्राउंड में एफिल टावर भी दिखाई दे रहा है। अर्जुन कपूर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मलाइका अरोड़ा। हमेशा आगे बढ़ती रही, मुस्कराती रहो और हमेशा खोजती रहो।" मलाइका ने अर्जुन कपूर की स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा है, "शुक्रिया।" इसके साथ मलाइका ने रेड हार्ट की इमोजी भी शेयर की है। 

वैसे इससे पहले जून में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने रेड हार्ट और वाइन गिलास की इमोजी शेयर कर लिखा था, "हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।"

यह भी पढ़ें : Malaika Arora 100 करोड़ की मालकिन! इन चार तरीकों से हर महीने करती हैं तगड़ी कमाई

कितने साल चला अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक-दूसरे को 2018 में डेट करना शुरू किया था। यह रिश्ता लगभग 6 साल चला और फिर 2024 में दोनों अलग हो गए। 2024 में दिवाली की एक पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर ने यह खुलासा किया था कि वे सिंगल हैं। अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज़ खान से शादी की थी, जिनसे उनका 22 साल का बेटा अरहान खान है। 2016 में अरबाज़-मलाइका अलग हुए और 2017 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।