- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड का FLOP डायरेक्टर, 30 साल के करियर में बनाई 11 फिल्में, 2 को छोड़ सभी BOX OFFICE पर ढेर
बॉलीवुड का FLOP डायरेक्टर, 30 साल के करियर में बनाई 11 फिल्में, 2 को छोड़ सभी BOX OFFICE पर ढेर
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर आज यानी 15 फरवरी को 59 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1964 को कोल्हापुर में हुआ था। आशुतोष ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर की थी, लेकिन सफल नहीं हुए। फिर डायरेक्टर बने तो भी फ्लॉप साबित हुए।

आशुतोष गोवारिकर ने 1984 में फिल्म होली से अपना करियर शुरू हुआ। इसके अलावा उन्होंने नाम, गूंज, चमत्कार, कभी हां कभी ना जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कुछ टीवी सीरिलयल जैसे कच्ची धूप, सर्कस, सीआईडी में भी काम किया। हालांकि, एक्टर के तौर पर उन्हें खास पहचान नहीं मिली।
उन्होंने एक्टिंग छोड़कर डायरेक्शन करने का मन बनाया। उनकी बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म पहला नशा थी। फिल्म में पूजा भट्ट, दीपक तिजोरी और रवीना टंडन लीड रोल में थे। हालंकि, फिल्म फ्लाप रही। फिर उन्होंने 1995 में आमिर खान और ममता कुलकर्णी को लेकर फिल्म बाजी बनाई और ये भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को 3 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 8.8 करोड़ का बिजनेस किया था।
2001 में गोवारिकर ने आमिर खान के साथ फिल्म लगान बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में ग्रेसी सिंह लीड रोल में थी।
2004 में उन्होंने शाहरुख खान और गायत्री जोशी को लेकर फिल्म स्वदेश बनाई, जो सुपरफ्लॉप साबित हुई। 20 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर बजट से डबल कमाई यानी 40 करोड़ का बिजनेस किया था।
स्वदेश की असफता के बाद गोवारिकर ने करीब 4 साल बाद यानी 2008 में जोधा अकबर बनाई, जो सुपरहिट साबित हुई। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय वाली इस फिल्म को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 120 करोड़ का बिजनेस किया था।
इसके बाद गोवारिकर ने 2009 में प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा को लेकर फिल्म वॉट्स योर राशि बनाई। फिल्म में प्रियंका के करीब 12 रोल थे। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई। 32 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 17.46 करोड़ की कमाई की थी। 2010 में अभिषेक बच्चन-दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म खेले हम जी जान से बनाई। 4.5 करोड़ के बजट वाली फिल्म 4.0 करोड़ रुपए ही कमा पाई।
2016 में आशुतोश गोवारिकर ने ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े को लेकर फिल्म मोहनजो दाड़ो बनाई। फिल्म का बजट 115 करोड़ रुपए था, लेकिन इनमें 108 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
2019 में आई गोवारिकर की फिल्म पानीपत भी सुपरफ्लॉप साबित हुई। अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त वाली इस फिल्म को 92 करोड़ के बजट में तैयार किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 49.29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 2022 में आई उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भी खास नहीं रही।
ये भी पढ़ें..
कईयों का करियर संवारने वाला YashRaj अपने ही घर के चिराग को नहीं बचा पाया FLOP होने से, जानें क्यों
दयाबेन को याद कर इमोशनल हुए Taarak Mehta के जेठालाल, दिशा वकानी की वापसी पर दिया ये इशारा
Jodha Akbar के लिए हथनियों का भी हुआ था ऑडिशन, पढ़ें ऐश्वर्या राय-ऋतिक रोशन की मूवी से जुड़े 6 FACTS
लाल SEXY बिकिनी में कहर ढाती उर्फी जावेद को देख ठनका लोगों का माथा, एक बोला- सत्यानाश हो तेरा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।