अभिनेता असरानी के निधन से इंडस्ट्री में शोक है। अक्षय कुमार ने दुख जताते हुए बताया कि वे पिछले हफ्ते ही उनसे मिले थे। अक्षय ने असरानी की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की और इसे इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान बताया।

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन असरानी का 20 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। वहीं असरानी की मौत से अक्षय कुमार को भी तगड़ा झटका लगा है। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर अनसीन फोटो शेयर कर किया है। इसके साथ ही अक्षय ने खुलासा किया है वो पिछले हफ्ते ही असरानी से मिले थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असरानी के निधन से अक्षय कुमार को लगा झटका

अक्षय कुमार ने असरानी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में असरानी स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और अक्षय उनके पीछे बैठे हैं। यह तस्वीर अक्षय की किसी आने वाली फिल्म के किसी सीन की लग रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'असरानी जी के निधन से स्तब्ध हूं। एक हफ्ते पहले ही 'हैवान' की शूटिंग के दौरान हमने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया था। वो बहुत प्यारे इंसान थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी। मेरी सभी कल्ट फिल्में, जैसे 'हेरा फेरी' से लेकर 'भागम भाग', 'दे दना दन', 'वेलकम' और अब 'भूत बंगला' और 'हैवान' तक... मैंने उनके साथ बहुत काम किया और काफी कुछ सीखा। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। भगवान आपको आशीर्वाद दे असरानी सर, हमें हंसने के लाखों कारण देने के लिए। ओम शांति।'

ये भी पढ़ें..

क्या आप जानते हैं असरानी के बारे में 10 फैक्ट, इस सुपरस्टार के साथी की 25 मूवी

क्या थी असरानी की अंतिम पोस्ट? जिसे लिखने के कुछ घंटे बाद आई उनकी मौत की खबर

कैसे हुआ असरानी का निधन

गोवर्धन असरानी, ​​जिन्हें प्यार से असरानी के नाम से जाना जाता था, का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो 84 साल के थे। वो अपने पीछे पत्नी, बहन और भतीजे को छोड़ गए हैं। उनकी कोई संतान नहीं थी। पांच दशकों से भी ज्यादा के करियर में, असरानी हिंदी सिनेमा के सबसे चहेते चेहरों में से एक बन गए। अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और भावपूर्ण अभिनय के लिए जाने जाने वाले, असरानी ने 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी कई भूमिकाओं में से, 1975 की क्लासिक फिल्म 'शोले' में जेल वार्डन की उनकी भूमिका ने लोगों का दिल जीत लिया था। हाल के दिनों में, उन्होंने 'भूल भुलैया', 'धमाल', 'बंटी और बबली 2', 'आर... राजकुमार', 'ऑल द बेस्ट' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में काम किया।