एक्ट्रेस अवनीत कौर ने बचपन की एक दुखद घटना बताई, जब होली पर एक लड़के ने उनके साथ गलत हरकत की। गुस्से में अवनीत ने उसे बल्ले से मारा। इस घटना से सब हैरान थे।

Avneet Kaur On Facing Misbehavior On Holi: एक्ट्रेस अवनीत कौर ने हाल ही में अपने बचपन की एक दुखद घटना के बारे में खुलासा किया। अवनीत ने बताया कि होली के दौरान एक लड़के ने उनके साथ गंदा व्यवहार किया था। खास बात तो यह थी कि इस हादसे के बाद उन्होंने उस लड़के को बल्ले से मारा था। उनकी इस घटना को सुनकर सभी शॉक हो गए थे।

अवनीत कौर का खुलासा

अवनीत कौर ने कहा, 'होली के दौरान, मैंने एक लड़के से कहा था कि मुझे मत मारो, लेकिन उसने मेरे बम पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया था। जब उसने ऐसा किया, तब मैंने सोचा कि बेटे, तू तो गया। पहले तो तूने देखा नहीं कि कितनी खतरनाक लड़की हूं। इसके बाद मैंने पकड़ा बैट और पकड़-पकड़ के धो दिया।'

अवनीत ने आगे बताया कि बैट से मारने के बाद उस लड़के की मां शिकायत करने उनकी मां के पास आई थीं। इसे याद करते हुए अवनीत ने कहा, 'फिर उस लड़के की मम्मी आई कि आपकी लड़की ने मेरे लड़के को खूब मारा। यह सुनकर मेरी मां ने कहा कि अगर वो धोने वाला काम करेगा, तो और क्या किया जा सकता है।

कौन हैं अवनीत कौर

अवनीत कौर का जन्म 13 अक्टूबर 2001 को जालंधर, पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने 'डांस इंडिया डांस लिल', 'अलादीन- नाम तो सुना होगा', जैसे शोज में काम करके पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके साथ ही वो बॉलीवुड फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी के साथ काम कर चुकी हैं। वो हॉलीवुड फिल्म, टॉम क्रूज की मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग: पार्ट टू में नजर आएंगी। वहीं अवनीत कौर की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।