Baaghi 4 Box Office Collection से टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ने दमदार शुरुआत की है। पहले दिन 12 करोड़ रुपए कमाकर यह 2025 की 8वीं बड़ी ओपनर बनी। हालांकि यह बागी 2 और बागी 3 की ओपनिंग से पीछे रह गई है।
Baaghi 4 Day 1 Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर एक्शन थ्रिलर 'बागी 4' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'परम सुंदरी', अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ़ सरदार 2', अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2', सनी देओल स्टारर 'जाट' और आमिर खान स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह 2025 की अब तक की 8वीं सबसे बड़ी ओपनर बॉलीवुड फिल्म साबित हुई है।
'बागी 4' ने पहले दिन कितनी कमाई की?
जैसा कि पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था, 'बागी 4' ने पहले दिन डबल डिजिट में कलेक्शन किया। ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट sacnilk.co की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत में 'बागी 4' की पहले दिन की नेट कमाई लगभग 12 करोड़ रुपए रही। सुबह के शोज में फिल्म की थिएटर में ऑक्यूपेंसी लगभग 22.16 फीसदी रही, दोपहर में बढ़कर 26.3 फीसदी और शाम के शोज में बढ़कर 27.51 फीसदी हो गई।
इसे भी पढ़ें : Baaghi 4 बाप लेवल का सिनेमा या एवरेज फिल्म? टाइगर श्रॉफ की मूवी का पहला रिव्यू
2025 की 10 सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फ़िल्में
| नं. | फिल्म | पहले दिन की कमाई |
| 1 | छावा | 33.10 करोड़ रुपए |
| 2 | वॉर 2 | 29 करोड़ रुपए |
| 3 | सिकंदर | 27.50 करोड़ रुपए |
| 4 | हाउसफुल 5 | 24.35 करोड़ रुपए |
| 5 | सैयारा | 22 करोड़ रुपए |
| 6 | रेड 2 | 19.71 करोड़ रुपए |
| 7 | स्काई फ़ोर्स | 15.30 करोड़ रुपए |
| 8 | बागी 4 | 12 करोड़ रुपए |
| 9 | सितारे ज़मीन पर | 10.70 करोड़ रुपए |
| 10 | जाट | 9.62 करोड़ रुपए |
'बागी 3' और 'बागी 2' की बराबरी नहीं कर पाई 'बागी 4'
ओपनिंग के मामले में टाइगर श्रॉफ इसी फिल्म के पिछले दो पार्ट यानी 'बागी 2' और 'बागी 3' से पीछे रही है। इन दोनों फिल्मों ने पहले दिन क्रमशः 25.10 करोड़ रुपए और 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इससे भी खास बात यह है कि 'बागी 4' का कलेक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'बागी' के ओपनिंग कलेक्शन के लगभग बराबर रहा है। 'बागी' ने पहले दिन लगभग 11.94 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
‘बागी 4’ का बजट और बाकी स्टार कास्ट
'बागी 4' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिर्फ 12 करोड़ रुपए से ओपनिंग कररने वाली यह फिल्म बजट रिकवर कर पाई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू की भी अहम् भूमिका है।
