रैपर बादशाह ने दुआ लीपा को लेकर किया ऐसा कमेंट, जिससे सब हैरान। जानिए क्या है पूरा मामला और लोगों के रिएक्शन।

बॉलीवुड के पॉपुलर रैपर बादशाह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कमेंट किया, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए। दरअसल बादशाह ने ट्विटर पर एल्बानियन सिंगर दुआ लीपा के बारे में कुछ एक पोस्ट किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला?

बादशाह ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया और लिखा, 'दुआ लीपा।' इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ हार्ट इमोजी भी शेयर किया। बादशाह का यह पोस्ट देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। जहां कुछ ने कहा कि बादशाह दुआ को डेट करना चाह रहे हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि क्या आप दुआ के साथ कोलैब करने जा रहे हो? इस पर रिएक्ट करते हुए बादशाह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सभी लोग शॉक हो गए। बादशाह ने इसके जवाब में लिखा, 'मैं उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहुंगा'। बादशाह के इस जवाब को सुनकर लोग कयास लगाने लेगा कि शायद बादशाह दुआ को पसंद करते हों और उन्हें डेट करना चाह रहे हों। हालांकि, इस पर बादशाह ने किसी भी तरह से रिएक्ट नहीं किया।

Scroll to load tweet…

पहले से शादीशुदा हैं रैपर बादशाह

आपको बता दें कुछ समय पहले बादशाह का नाम हानिया आमिर के साथ जुड़ा था। बादशाह के कॉन्सर्ट में हानिया नजर भी आईं थीं। इन खबरों पर उन्होंने कभी भी खुलकर बात नहीं की। हालांकि, इन सबके बीच बता दें कि बादशाह पहले से शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम जेसीमी है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो बादशाह अमेरिका में द अनफिनिश्ड टूर के लिए जाने वाले हैं। यह टूर 5 सितंबर को वर्जीनिया में शुरू होगा और 20 सितंबर को शिकागो में खत्म होगा।