MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • शाहरुख़ खान की 8 बड़े बजट की फ़िल्में, बॉक्स पर 3 तो लागत भी नहीं निकाल पाईं

शाहरुख़ खान की 8 बड़े बजट की फ़िल्में, बॉक्स पर 3 तो लागत भी नहीं निकाल पाईं

एंटरटेनमेंट डेस्क. लगभग 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म से बेहद उम्मीदें जताई जा रही हैं। वैसे शाहरुख़ पहले भी कई बिग बजट फिल्मों में काम कर चुके हैं। जानिए उनकी ऐसी ही 8 फिल्मों का हाल…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jan 22 2023, 08:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

1. शाहरुख़ खान की पिछली फिल्म 'जीरो' उनके करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जाती है। आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लगभग 270 करोड़ रुपए में हुआ था। लेकिन इस डिजास्टर फिल्म का इतना बुरा हाल था कि इसने लगभग 88.74 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

28
Image Credit : Social Media

2. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'जब हैरी मेट सेजल' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 62 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका निर्माण तकरीबन 119 करोड़ रुपए में हुआ था। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका थी। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। 

38
Image Credit : Social Media

3. शाहरुख़ खान स्टारर 'रईस' का निर्माण लगभग 127 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन लगभग 128.77 करोड़ रुपए रहा था। 2017 में आई यह फिल्म सेमी हिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया था। 

48
Image Credit : Social Media

4. लगभग 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'फैन' में शाहरुख़ खान का डबल रोल था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 84 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

58
Image Credit : Social Media

5. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' 2015 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 139 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे।शाहरुख़ खान और काजोल स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 165 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म सेमी हिट रही थी।

68
Image Credit : Social Media

6. फराह खान के निर्देशन में बनी 'हैप्पी न्यू ईयर' का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए था, जबकि इस फिल्म का कलेक्शन तकरीबन 178 करोड़ रुपए रहा था। 2014 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में शाहरुख़ के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं।
 

78
Image Credit : Social Media

7. 2013 में रिलीज हुई 'चेन्नई एक्सप्रेस' क निर्माण लगभग 115 करोड़ रुपए में हुआ था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण लीड लीड रोल में थे। फिल्म ने लगभग 207 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

88
Image Credit : Social Media

8. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'रा-वन' शाहरुख़ खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण लगभग 130 करोड़ रुपए में हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 113 करोड़ रुपए के आसपास का कलेक्शन किया था।

और पढ़ें…

'बड़े मियां छोटे मियां' के मुहूर्त में मस्ती के मूड में दिखे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ, देखें 6 PHOTOS


 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image2
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image3
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image4
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Recommended image5
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved