- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Bholaa box office : अजय देवगन की भोला की दूसरे दिन हुई इतनी कमाई, न्यासा के पापा ने किया कमाल का डायरेक्शन
Bholaa box office : अजय देवगन की भोला की दूसरे दिन हुई इतनी कमाई, न्यासा के पापा ने किया कमाल का डायरेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क : अजय देवगन के डायरेक्शन में बनी भोला का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था । अजय देवगन, तब्बू स्टारर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11.20 करोड़ रुपये के साथ बंपर शुरुआत की थी । दूसरे दिन इसके कलेक्शन में 35-40 फीसदी की गिरावट आई है।

भोला को रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। फिल्म ने अपने रिलीज के दिन 11.20 करोड़ रुपये कमाए थे ।
हालांकि, दूसरे दिन, 31 मार्च को, फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है । शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी ने 7 करोड़ रुपये की कमाई की ।
भोला का दो दिनों में कुल कलेक्शन 18.20 करोड़ रुपये ( वर्ल्ड वाइड) हो गया है। इस बीच, 31 मार्च, शुक्रवार को भोला की कुल 11.02 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी।
बॉक्स ऑफिस ( भारत ) के मुताबिक, "भोला के कारोबार में दूसरे दिन लगभग 35-40% की गिरावट देखी गई है । इस हिसाब से इसने तकरीबन 7 करोड़ कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस समीक्षकों के मुताबिक शनिवार को इसमें तेज उछाल देखने को मिल सकता है । इसमें 40-50% की उछाल देखी जा सकती है।
फिल्म के लिए दो दिन का कलेक्शन करीब- करीब 16.50 करोड़ नेट रहा है । यदि अगर यह शनिवार को रिकवर करती है तो फिल्म मेकर सेटिसफाई होंगे।
अजय देवगन और तब्बू की सदाबहार जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म में दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमला पॉल और विनीत कुमार भी हैं।
यू, मी और हम, शिवाय और मेयडे के बाद भोला अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है। यह फिल्म लोकेश कनगराज की कैथी का रीमेक है।
भोला ने 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में धूम मचाई। फिल्म की कहानी के मुताबिक, दस साल की कैद के बाद, भोला आखिरकार अपनी छोटी बेटी से मिलने के लिए घर जा रहा है।
इस दौरान उसके समाने कई अड़चनें आती हैं। इससे वो कैसे निपटता है। क्या वह अपनी बेटी से मिल पाता है, ये जानने के लिए आपको थिएटर का रुख करना होगा ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।