भूमि पेडनेकर ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि वो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। अब इस खबर को सुनने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की तबीयत खराब है और इस वजह से वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। दरअसल भूमि ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपनी कुछ सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर कर भूमि ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आखिरकार 8 दिनों के बाद आज सुबह उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूमि पेडनेकर कही यह बात

भूमि ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘एक डेंगू के मच्छर ने मुझे 8 दिन का जबरदस्त टॉर्चर दिया, लेकिन आज जब मैं उठी तो मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ और मुझे इस खुशी में एक सेल्फी लेनी पड़ी। दोस्तों सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे। इस समय मच्छर भगाने वाली दवाएं बहुत जरूरी हैं। इसके साथ ही आप लोग अपनी इम्यूनिटी का भी पूरा ख्याल रखें। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है। एक इनविजिबल वायरस ने हालत खराब कर दी है। मेरी इतनी अच्छी केयर करने के लिए मैं अपने डॉक्टर्स को धन्यवाद कहना चाहूंगी। नर्सिंग, किचन और सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत थैंक्यू कहना चाहूंगी, क्योंकि उन्होंने बहुत मदद की।’

View post on Instagram

लोग कर रहे भूमि के जल्द ठीक होने की कामना

अब भूमि के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक भूमि के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। नेहा धूपिया ने लिखा, ' आप जल्द बेहतर महसूस करें भूमि महसूस।' करण बुलानी ने कहा, "मैम कृपया अपना ध्यान रखें।' वहीं उनके एक फैन ने लिखा, 'आपकी मुस्कुराहट बहुत अच्छी है। हम आपके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।'

आपको बता दें भूमि को हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ ‘द लेडी किलर’ में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म भूमि के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

और पढ़ें..

अनन्या पांडे हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, बोलीं- ‘आज भी इनसिक्योर महसूस...’