अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें सलमान खान के साथ काम करने में डर लगता था। 'सुल्तान' फिल्म के दौरान कपिल शर्मा शो पर अनुष्का ने बताया कि सेट पर सलमान की मौजूदगी उन्हें घबराहट देती थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, एक बार अनुष्का ने खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें एक सुपरस्टार के साथ काम करने में काफी डर लगा था। ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का शर्मा का खुलासा

अनुष्का शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर में तीनों खान यानी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान के साथ काम किया है। पर एक बार अनुष्का ने खुद बताया था कि उन्हें सलमान खान से बहुत डर लगता है। दरअसल सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'सुल्तान' में साथ किया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हालांकि, इसकी रिलीज के दौरान अनुष्का, कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने गई थीं। ऐसे में कपिल ने अनुष्का से पूछा था कि आपको सबसे ज्यादा किस एक्टर के साथ काम करने में डर लगता है, तो उन्होंने डरते-डरते सलमान खान का नाम लिया और फिर कहने लगीं कि पता नहीं क्यों लेकिन जब सलमान सेट पर होते हैं तो मुझे थोड़ी घबराहट होने लगती है। हालांकि, सलमान कभी भी कुछ नहीं करते हैं, पर मुझे थोड़ा सा डर लगता है।

अनुष्का शर्मा ऐसे बनीं पॉपुलर एक्ट्रेस

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का ने मॉडलिंग में करियर बनने का सोचा और फिर मुंबई आ गईं। इसके बाद अनुष्का कई एड में काम करने लगीं और कई शोज में मॉडलिंग भी की। इसके बाद उन्हें यशराज की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का ऑफर मिल गया। इसके साथ ही आदित्य चोपड़ा ने अनुष्का पर भरोसा करते हुए उन्हें एक साथ 2 और फिल्में ऑफर कर दीं। वहीं अनुष्का की यह तीनों फिल्में सुपरहिट रहीं और फिर उन्होंने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

और पढ़ें..

हिट फिल्म के बाद 14-15 महीने बेरोजगार रहा, फिर लेना पड़ा वो फैसला