Ajay Devgan के साथ इन 2 एक्ट्रेसेस ने काम करने से किया था इनकार
अजय देवगन ने कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन कुछ ने उनके साथ काम करने से इनकार भी किया है। कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों ने अजय के साथ काम करने के ऑफर ठुकराए हैं।

अजय ने करियर में किया टॉप एक्ट्रेसेस के साथ काम
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपने करियर में कई टॉप एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था।
कैटरीना कैफ
इस लिस्ट में पहला नाम कैटरीना कैफ का है। दरअसल फिल्म सिंघम के लिए मेकर्स ने सबसे पहले कैटरीना को ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया था।
प्रियंका चोपड़ा
वहीं प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में है। उन्होंने भी अजय के साथ फिल्म में काम करने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। वहीं आज तक उन्होंने और अजय ने कोई फिल्म में साथ काम नहीं किया।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को अजय ने कई फिल्मों में साथ काम करने के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने कई बार मना कर दिया। हालांकि, फिस साल 2024 में आई फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका ने उस फिल्म में कैमियो किया था।
अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'रेड 2', 'दे दे प्यार दे 2', 'गोलमाल 5', 'सन ऑफ सरदार 2', जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं।