डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का 24 साल की उम्र में निधन। परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, प्राइवेसी की अपील की।

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही इस मुश्किल घड़ी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान बनाए रखने की गुजारिश की है। मीशा अभी 24 साल की थीं और निधन के दो दिन बाद (26 अप्रैल को) ही अपना 25वां जन्मदिन मनाने जा रही थीं। सोशल मीडिया पर उन्हें मजेदार और सटायरिकल पोस्ट्स के लिए जाना जाता था। 24 अप्रैल 2025 को जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तो उनके फैन्स और डिजिटल कलीग्स का झटका लगा। उनका इतनी कम उम्र में निधन होने की खबर सुन हर कोई हैरान है और इस पर यकीन नहीं कर पा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंटेंट क्रिएटर मीशा अग्रवाल का निधन कैसे हुआ?

मीशा अग्रवाल के पैरेंट्स ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, "मीशा अग्रवाल (26 अप्रैल 2000-24 अप्रैल 2025। भारी मन के साथ हम मीशा अग्रवाल के निधन की ह्रदय विदारक खबर आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आपने उसे और उसके काम को जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए शुक्रिया। हम सभी इस क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया अपनी संवेदनाएं और उसकी स्प्रिट को अपने दिल में बनाएं रखें।" पोस्ट के कैप्शन में मीशा के पैरेंट्स ने लिखा है, "हमारे नुकसान की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारे पास शब्द नहीं हैं। ध्यान रखें।" हालांकि, पूरी पोस्ट में उन्होंने यह कहीं साफ़ नहीं किया है कि उनकी बेटी का निधन कैसे हुआ है।

View post on Instagram

मीशा अग्रवाल के निधन की खबर से सदमें में फैन्स

मीशा अग्रवाल के निधन की खबर सुन उनके फैन्स हैरान और सदमे में हैं। वे इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कंटेंट क्रिएटर के पैरेंट्स की पोस्ट देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स में पूछा है, "क्या यह सच है?" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मैं वाकई उम्मीद कर रही हूं कि यह सच ना हो। वह बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की थी। दर्द वाकई अकल्पनीय होगा। उसकी फैमिली के लिए प्रार्थनाएं।" एक यूजर ने पूछा है, "सबसे बड़ा सवाल दीदी का निधन कैसे हुआ? अचानक क्या हो गया?" एक यूजर ने लिखा है, "क्या यह मजाक है? प्लीज कोई कह दो कि यह प्रैंक है?" एक यूजर का कमेंट है, "आज उसका जन्मदिन है। प्लीज कोई मुझे कह दो कि आज उसका पुनर्जन्म हुआ है। अब जब वह 25 साल की हो जाएगी...प्लीज...रितु, तुमने कहा था कि चिंता मत करो...हम उसे अपने दिलों में ज़िंदा रखेंगे। प्लीज हमें बताओ क्या हो रहा है।"

मीशा अग्रवाल की बहन ने भी की निधन की पुष्टि

मीशा अग्रवाल के फैन्स उनके निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान खुद को मीशा की बहन बताने वाली मुक्ता नाम की एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट्स के रिप्लाई में उनके निधन की पुष्टि की और कहा कि उनके पैरेंट्स निधन की खबर अनाउंस करने से पहले इंतजार कर रहे थे। उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की गुजारिश की यह माना कि लोग जानकारी चाहते हैं। लेकिन उनके पैरेंट्स इस समय और ज्यादा जानकारी देने के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि मीशा के इंस्टाग्राम पर 3.43 लाख फॉलोअर्स थे। उन्होंने अपने बायो में लिखा था, “काफी दूर आए हैं, काफी दूर जाना है।”