Chitrangada Singh Birthday: 30 अगस्त 1976 को जन्मी चित्रांगदा सिंह ने 'हजारों ख़्वाहिशें ऐसी' से डेब्यू किया। IMDb पर उनकी कई फिल्मों को बेहतरीन रेटिंग मिली है। ऐसे में आइए देखते हैं इनकी पूरी लिस्ट.. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर में हुआ था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से होम साइंस में ग्रेजुएशन किया। इस दौरान चित्रांगदा मॉडलिंग करने लगीं। इसके बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो और एड्स में काम मिलने लगा। फिर चित्रांगदा ने साल 2005 में सुधीर मिश्रा की फिल्म 'हजारों ख़्वाहिशें' ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद चित्रांगदा ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐसे में आइए जानते हैं चित्रांगदा की उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें IMDB पर तगड़ी रेटिंग मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिक्रमा
27 जून 2025 में रिलीज हुई 'परिक्रमा' में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आई थीं। चित्रांगदा सिंह के साथ इस फिल्म में आर्यन बड़कुल और मार्को लियोनार्डी भी हैं। इसे IMDB पर 8.3 रेटिंग मिली है।

मॉडर्न लव मुंबई
प्रीतीश नंदी द्वारा निर्मित मॉडर्न लव मुंबई एक भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसे IMDB पर 7.6 रेटिंग मिली है।

खाकी द बंगाल चैप्टर
साल 2025 में रिलीज हुई 'खाकी द बंगाल चैप्टर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर टेलीविजन वेब सीरीज है। इसमें चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नजर आ रही है। इसे IMDB पर 7.5 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ें..

नहीं रहीं 'पुष्पा' एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी, 94 साल की उम्र में हुआ निधन

ये साली जिंदगी
सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित ये साली जिंदगी साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान खान, चित्रांगदा सिंह, अरुणोदय सिंह और अदिति राव हैदरी लीड रोल में नजर आए थे। इसे IMDB पर 7.4 रेटिंग मिली है।

गब्बर इज बैक
गब्बर इज बैक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन क्रिश ने किया है और फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स है। इसमें चित्रांगदा के साथ-साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। इसे IMDB पर 7.0 रेटिंग मिली है।

खेल-खेल में
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे मुदस्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह के साथ अक्षय कुमार, वाणी कपूर और तापसी पन्नू लीड रोल में है। इसे IMDB पर 6.5 रेटिंग मिली है।

देसी बॉयज
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'देसी बॉयज' एक भारतीय हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन डेविड धवन के बेटे और नवोदित रोहित धवन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसे IMDB पर 5.7 रेटिंग मिली है।