MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • रजनीकांत की वो 5 बॉलीवुड फिल्में जो कभी नहीं हो पाईं रिलीज, लिस्ट देख होंगे हैरान

रजनीकांत की वो 5 बॉलीवुड फिल्में जो कभी नहीं हो पाईं रिलीज, लिस्ट देख होंगे हैरान

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस बीच आइए जानते हैं रजनीकांत की उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो आज तक रिलीज ही नहीं हो पाईं।

2 Min read
Anshika Shukla
Published : Aug 14 2025, 03:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
तू ही मेरी जिंदगी
Image Credit : Twitter

तू ही मेरी जिंदगी

फिल्म तू ही मेरी जिंदगी साल 1990 में बीएमबी प्रोडक्शन तले बनने वाली थी। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ शम्मी कपूर, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और श्रीदेवी भी थे। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हुई, लेकिन बाद में इस पर ताला लगा दिया गया।

25
घर का भेदी
Image Credit : Twitter

घर का भेदी

रजनीकांत की साल 1990 में रिलीज होने वाली फिल्म 'घर का भेदी' में अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बनने से पहले ही बंद हो गई।

35
शिनाख्त
Image Credit : Twitter

शिनाख्त

साल 1988 में रिलीज होने वाली फिल्म 'शिनाख्त' में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, सुजाता मेहता और परेश रावल थे। हालांकि, इस फिल्म में रजनीकांत भी नजर आने वाले थे। हालांकि, इस फिल्म की पूरी शूटिंग भी हुई, लेकिन यह कभी रिलीज नहीं हो पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म रिलीज होने के बाद 'गंगा जमुना सरस्वती' जैसी लगी, इसलिए इसे बंद कर दिया गया।

45
टकराव
Image Credit : Twitter

टकराव

साल 1986 में बन रही फिल्म टकराव में शत्रुघ्न सिन्हा, अनीता राज, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा और सुष्मा सेठ अहम रोल में थे। वहीं फिल्म में रजनीकांत का बड़ा रोल था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर्स में लड़ाई हो गई और फिर यह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हो पाई।

55
रास्ता पत्थरों का
Image Credit : Twitter

रास्ता पत्थरों का

साल 1984 में रिलीज होने वाली फिल्म 'रास्ता पत्थरों का' में रजनीकांत लीड हीरो के रोल में थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हुई, लेकिन फिर इसे बीच में ही बंद कर दिया गया।

About the Author

AS
Anshika Shukla
अंशिका शुक्ला। मीडिया जगत में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एंटरटेनमेंट डेस्क देख रही हूं। साल 2018 में इंडिया टीवी और साल 2019 में इंडिया न्यूज़ में इंटर्नशिप कर चुकी हैं। 2 साल दैनिक भास्कर डिजिटल में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
रजनीकांत

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved