डेविड धवन की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में उनकी एंजियोप्‍लास्‍टी हुई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के द‍िग्‍गज डायरेक्टर डेविड धवन का स्वास्थ्य पिछले दो सालों से ठीक नहीं चल रहा है। अब खबर आ रही है कि कुछ दिनों पहले उनकी एंजियोप्‍लास्‍टी हुई है और अब उनकी तबीयत स्‍थ‍िर बताई जा रही है। वहीं उनकी फैमिली सख्ती से उनकी हेल्थ का ध्यान भी रख रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है सर्जरी

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी यह एंजियोप्लास्टी मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि उनके हार्ट में स्टेंट डाला गया था। हालांकि डेविड की फैमिली ने अभी तक इस बारे में क‍िसी को कुछ नहीं बताया है।

डेविड धवन से जुड़े एक करीबी ने बताया, 'डेविड की पत्नी लाली धवन, वरुण और रोहित सर्जरी के दौरान बहुत परेशान थे। लेकिन टच वुड अब सब कुछ ठीक है।'

डेविड पिछले साल भी हुए थे एडमिट

पिछले साल जून में भी डेविड की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जब डेविड की तबियत बिगड़ी थी तब वरुण अपनी फिल्म 'जुगजुग जियो' के प्रमोशन इवेंट में बिजी थे। फिर जैसे ही उन्हें पिता के बीमार होने की खबर मीली थी, वैसे ही वो फिल्म के प्रमोशन को बीच में छोड़कर हॉस्पिटल गए थे।

आपको बता दें हाल ही में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की भी एंजियोप्‍लास्‍टी हुई है।